शहर

‘नीतीश के बाद निशांत मुख्यमंत्री के लिए सबसे बेहतर'; अनंत सिंह ने बता दी पसंद, बोले- दिल्ली विदेश थोड़े है

मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे निशांत कुमार मुख्यमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर नीतीश चुनाव नहीं लड़ते, तो वे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Image

पूर्व विधायक अनंत सिंह।(फोटो सोर्स: अनंत सिंह एक्स हैंडल)

Photo : Twitter

बिहार की राजनीति में इन दिनों बड़ी हलचल हो रही है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में सीएम पद को लेकर बयानबाजी तेज है। इस बीच, मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे निशांत कुमार इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।

बुधवार शाम बिहार शरीफ पहुंचे अनंत सिंह अपने पुराने अंदाज में नजर आए। इस दौरान उनके समर्थक “देखो-देखो कौन आया, शेर आया” जैसे नारे लगाते दिखे, जबकि अनंत सिंह मूंछों पर ताव देते हुए नजर आए। यहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कई अहम राजनीतिक सवालों पर अपनी राय रखी।

इस दौरान मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही अटकलों पर अनंत सिंह ने साफ कहा कि मौजूदा समय में जो चर्चाएं चल रही हैं, वे पूरी तरह बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के बाद अगर कोई इस पद के लिए सबसे उपयुक्त है, तो वह उनके बेटे निशांत कुमार हैं। अनंत सिंह ने कहा कि निशांत कुमार पढ़े-लिखे, ईमानदार और अच्छे व्यक्तित्व वाले हैं। उन्होंने कहा कि निशांत में नेतृत्व करने की पूरी क्षमता है और वह बिहार का बेहतर नेतृत्व कर सकते हैं।

इस दौरान उन्होंने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। अनंत सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ते हैं,तो वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी स्थिति में उनकी जगह उनका बेटा चुनाव मैदान में उतरेगा।

दिल्ली कोई विदेश नहीं

नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली कोई विदेश नहीं है, वहां आना-जाना लगा रहता है और इसमें किसी तरह की खास बात नहीं है।

तेजस्वी ने भाजपा पर लगाया था आरोप

इससे पहले हाल ही में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को खत्म करने की साजिश रच रही है।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने से संबंधित घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सब जानते हैं कि बिहार के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने नारा दिया था - ’2025 से 30 फिर से नीतीश’। उस समय भी हमने कहा था कि भाजपा के लोगों ने नीतीश कुमार को 'हाईजैक'कर लिया है और उन्हें दोबारा कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे। हमने कहा था कि वे छह महीने से ज्यादा कुर्सी पर नहीं रहेंगे। भाजपा जिसके साथ भी रही है, उसे बर्बाद करने का काम किया है। भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित और आदिवासी विरोधी पार्टी है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

उत्तराखंड में कांग्रेस की 'न्याय यात्रा' का कल से होगा शंखनाद: बदरीनाथ धाम और गोल्ज्यू मंदिर से होगी शुरुआत, 27 को विधानसभा घेराव की तैयारी

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

दिल्ली से हरियाणा का सफर होगा आसान, DND-सोहना एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का अंतिम हिस्सा पूरा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

अखिलेश यादव का रामपुर दौरा: 22 अक्टूबर को जेल में आजम खान से करेंगे मुलाकात, पश्चिमी यूपी के सियासी समीकरणों और चुनावी रणनीति पर होगी बड़ी चर्चा

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

Upper Ganga Canal में पानी सप्लाई बंद, क्या आपके घर भी नहीं आएगा पानी? नोएडा-गाजियाबाद के इन इलाकों पर पड़ेगा असर

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य

उत्तराखंड में मदरसों पर बड़ा फैसला: अब शुक्रवार की बजाय रविवार को होगा साप्ताहिक अवकाश, शिक्षा विभाग के नियम अनिवार्य