ईद पर मेरठ रेंज में सुरक्षा सख्त, 5000 पुलिसकर्मी तैनात, जानें- हापुड़, बुलंदशहर समेत अन्य जिलों में कितनी जगह अदा की जाएगी नमाज?

Meerut Range Eid ul Fitr Security Arrangement: मेरठ में 158 ईदगाह और 544 मस्जिदों, बुलंदशहर में 150 ईदगाह और 414 मस्जिदों, बागपत में 68 ईदगाह और 451 मस्जिदों तथा हापुड़ में 84 ईदगाह और 456 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी।

UP Eid Security Arrangement: आगामी ईद-उल-फितर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मेरठ परिक्षेत्र में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस के अनुसार रेंज के चारों जनपदों में कुल 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, जिनकी सुरक्षा के लिए करीब पांच हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

ईद पर मेरठ रेंज में सुरक्षा सख्त, 5000 पुलिसकर्मी तैनात

ईद पर मेरठ रेंज में सुरक्षा सख्त, 5000 पुलिसकर्मी तैनात

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे परिक्षेत्र को 23 जोन और 79 सेक्टर में विभाजित किया गया है, जबकि त्वरित कार्रवाई के लिए 66 क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल) गठित की गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा 208 स्थानों को संवेदनशील के रूप में चिन्हित करके वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

End of Feed