Hapur News: चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ के बाद कपड़े से भरा लूटा गया कैंटर बरामद, 5 बदमाश गिरफ्तार

Hapur Encounter News: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। बीते 28 सितंबर को कपड़ों से भरा कैंटर लूटने वाले 5 शातिर गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें से एक पैर में गोली लगने से घायल है।

Hapur Encounter News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले शातिर अपराधियों के खिलाफ गढ़ मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 2 अक्टूबर की रात चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए मौके से कुल 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से हाल ही में हाइवे से लूटा गया लाखों रुपये के कपड़ों से भरा कैंटर, अवैध तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किए गए हैं।

hapur encounter news

50 लाख के कपड़ों से भरा कैंटर लूटने वाले 5 शातिर गिरफ्तार

चेकिंग देखकर भागे बदमाश, पुलिस पर की सीधी फायरिंग

सीओ गढ़मुक्तेश्वर (DSP) राहुल यादव के अनुसार, 2 अक्टूबर को गढ़ कोतवाली पुलिस क्षेत्र के बगद तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कैंटर आता दिखा। पुलिस ने जब चालक को रुकने का इशारा किया, तो वह गाड़ी रोकने के बजाय उसे पलवाड़ा रोड की तरफ भगा ले गया। घटना की सूचना तुरंत दूसरी पुलिस टीम को दी गई, जो बलवापुर मार्ग पर चेकिंग में तैनात थी। बलवापुर के पास पुलिस टीम ने मोर्चाबंदी कर कैंटर को रोक लिया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने वाहन से कूदकर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

End of Feed