हापुड़ में सनसनी: गन्ने के खेत में मिला महिला का अर्धनग्न जला हुआ शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

यूपी के हापुड़ जिले में गन्ने के खेत में एक महिला का अर्धनग्न जला हुआ शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को संदेह है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर आरोपियों ने उसकी हत्या की और सबूत मिटाने के लिए उसे जला दिया।

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जिले के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के लाहादरा गांव में गन्ने के खेत में एक 30 वर्षीय महिला का जला हुआ अर्धनग्न शव मिला है। महिला का शव देख ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला का चेहरा बुरी तरह से झुलसा हुआ है, इसलिए उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।

Crime News

हापुड़ में गन्ने के खेत में मिला महिला का जला हुआ शव

गन्ने के खेत में मिला महिला का जला हुआ शव

ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर बताया कि उन्हें खेत में शव दिखने की खबर फैलते ही इलाका के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

End of Feed