हनुमानगढ़ : किसानों के महापड़ाव से पहले एक्शन में भजन लाल सरकार, एथेनॉल फैक्ट्री मामले में 5 सदस्यीय समिति का गठन

हनुमानगढ़ में किसानों का महापड़ाव एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण के विरोध में हुआ था, जो हिंसक हो गया, जिसमें किसानों ने फैक्ट्री की बाउंड्री तोड़कर तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस से झड़प हुई और कई लोग घायल हुए, जिसके बाद इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया। अब 17 दिसंबर को फिर से महापंचायत बुलाई गई है।

हनुमानगढ़ : हनुमानगढ़ में किसानों का महापड़ाव एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण के विरोध में हुआ था, जो हिंसक हो गया, जिसमें किसानों ने फैक्ट्री की बाउंड्री तोड़कर तोड़फोड़ और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस से झड़प हुई और कई लोग घायल हुए, जिसके बाद इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया। अब 17 दिसंबर को फिर से महापंचायत बुलाई गई है। लिहाजा वन एंव पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एथेनॉल फ़ैक्ट्री के संबंध में प्राप्त आपत्तियों का ध्यान रखते हुए इस फैक्ट्री से होने वाले संभावित भू जल एवं प्रदूषण के परीक्षण के संबंध में निम्नानुसार 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

Hanumangarh ethanol factory case

एथेनॉल फैक्ट्री के निर्माण के विरोध में किसान

क्या है मामला

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र में राठीखेड़ा गांव के पास निर्माणाधीन ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड की एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। हिंसक झड़पों के बाद तनाव कम नहीं हुआ और किसान संघर्ष समिति ने प्रशासन को कंपनी से किए गए MoU को रद्द करने का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि अब तक मांग नहीं मानी गई है, लिहाजा 17 दिसंबर को हनुमानगढ़ जंक्शन की धान मंडी में बड़ी किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें पंजाब और हरियाणा के किसान संगठन भी शामिल होंगे। इस महापंचायत को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। पंचायत स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा की गई है।

End of Feed