Hamirpur Triple Murder: पति ने पत्नी को जिंदा जलाकर ससुर को पत्थरों से कुचला, वारदात को अंजाम देकर खुद को मारी गोली

हमीरपुर में एक व्यक्ति ने गृह कलह से तंग आकर अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया और ससुर को पत्थरों से कुचलकर मार डाला। दोनों की हत्या के बाद व्यक्ति ने खुद को भी गोली मार ली। इस ट्रिपल मर्डर से इलाके में हड़कंप मचा है।

Hamirpur Triple Murder: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से ट्रिपल मर्डर की वारदार सामने आई है। जहां गृह कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी और ससुर की निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड जांच पड़ताल में जुटी है।

Triple Murder in

हमीरपुर में हुआ ट्रिपल मर्डर (प्रतीकात्मक फोटो)

ट्रिपल मर्डर से सहमे लोग

हमीरपुर में हुए इस ट्रिपल मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया। जहां गृह कलह से परेशान पति ने सबसे पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की। फिर ससुर को भी मौत के घाट उतार दिया और खुद की जान ले ली। पति ने अपनी पत्नी को आग लगाकर जिंदा जला दिया। इसके बाद अपने ससुर को पत्थर से कुचल कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

End of Feed