Video: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, फिर से सताएगी गलन वाली ठंड!

दिल्ली-एनसीआर आज दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। कुछ देर रुकने के बाद शाम होते ही एक बार फिर से जोरदार बारिश शुरू हो गई और फिर देखते ही देखते ओले गिरने लगे। ओले गिरने से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली-एनसीआर आज दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। कुछ देर रुकने के बाद शाम होते ही एक बार फिर से जोरदार बारिश शुरू हो गई और फिर देखते ही देखते ओले गिरने लगे। ओले गिरने से दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले हफ्ते तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और अब एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गई है। आज हुई ओलावृष्टि से इस ठिठुरन में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Hailstorm in Delhi ncr.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ गिरे ओले

दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज यानी मंगलवार 27 जनवरी को दिनभर बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश हुई और तेज हवाएं भी चलीं। साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 1 बजे के बाद अगले तीन घंटों के दौरान ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी थी। दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में शाम 4 बजे से ओले गिरने शुरू हो गए। दिल्ली से सटे नोएडा में भी शाम 5 बजे के करीब ओले गिरने की खबर है।

End of Feed