Gwalior Hit and Run Case: तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

Gwalior Hit and Run Case: एमपी के ग्वालियर के माधव गंज में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक अनियंत्रित इनोवा कार ने तीन दो पहिया वाहनों और सड़क पर खड़े आधे दर्जन से अधिक लोगों को टक्कर मारी है। घटना के बाद कार चालक वहां से भाग निकला।

Gwalior Hit and Run Case: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार में एक इनोवा कार ने तीन दो पहिया वाहनों को रौंदते हुए सड़क पर खड़े आधा दर्जन से अधिक लोगों को टक्कर मार दी। लोगों को टक्कर मारने के बाद कार चालक वहां से भाग निकला। ये पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस घटना में एक ही परिवार के 5 सदस्य बुरी तरह से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में तीन महिलाएं, दो बच्चियां और एक पुरुष शामिल है।

Gwalior Hit and Run Case

ग्वालियर हिट एंड रन केस

मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना शुक्रवार रात तकरीबन 9:41 बजे हुजरात कोतवाली थाना क्षेत्र के माधव गंज के एक व्यस्त बाजार में हुई थी। बताया जा रहा है कि रॉक्सी टॉकीज की ओर से एक तेज रफ्तार से इनोवा कार माधव गंज की ओर आ रही थी। तभी अनियंत्रित होकर कार बिजली के पोल में जा घुसी। इस दौरान कार ने सड़क पर तीन दो पहिया वाहनों के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों को टक्कर मार दी।

End of Feed