Gurugram News: ब्रेकअप का गम नहीं भुला सका युवक, गर्लफ्रेंड के नाम पत्र लिखकर लगाई फांसी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 08:43 PM IST

गुरुग्राम में एक युवक ने ब्रेकअप होने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

Gurugram News: गुरुग्राम में एक युवक ब्रेकअप का गम नहीं भुला पाया और उसने अपनी जान दे दी। आरोप है कि युवक को उसकी गर्लफ्रेंड ने सुसाइड करने के लिए उकसाया था। पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि युवक ब्रेकअप का गम नहीं भुला सका और उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

crime Scene

सांकेतिक फोटो।

युवक ने लिखा सुसाइड नोट

पुलिस ने बताया कि कथित रूप से फंदा लगाने से पहले शिवम भटनागर (25) ने मंगलवार शाम को करीब पौने सात बजे अपने दोस्त आकाश को एक सुसाइड नोट भेजा था, जिसमें उसने अपने पिता को संबोधित करते हुए ये लिखा था कि वह अपनी जिंदगी से हार गया है। उसने नोट में लिखा, ''पापा, मुझे माफ कर देना, मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं।''

End of Feed