Gurugram Crime News: गुरुग्राम-टौरू रोड पर एनकाउंटर, वांटेड अपराधी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated May 8, 2024, 08:42 PM IST

हरियाणा के गुरुग्राम में बुधवार को गुरुग्राम-टौरू रोड पर एनकाउंटर के बाद एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी कई मामलों में शामिल था।

Gurugram Crime News: हरियाणा पुलिस ने बुधवार को गुरुग्राम-टौरू रोड पर मुठभेड़ के बाद एक 'वांछित अपराधी' को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उनके मुताबिक, हरियाणा के चरखी दादरी जिले के खेरी बूरा गांव का 24 वर्षीय सौरभ उर्फ 'संदू' हत्या और डकैती समेत छह मामलों में वांछित था।

arrests image

सांकेतिक फोटो।

अपराधी-पुलिस के बीच गोलीबारी

अधिकारियों के अनुसार, बार गुर्जर गांव के पास आरोपी ने पुलिस दल पर गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके पैर में लगी। उन्होंने बताया कि उसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक पिस्तौल और पांच कारतूस जब्त किये गये।

End of Feed