Best Places to Visit Near Gurugram: रिपब्लिक डे पर परिवार के साथ घूमें गुरुग्राम की ये 5 ऐतिहासिक जगहें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 01:21 PM IST

Best Places to Visit Near Gurugram: गुरुग्राम शहर जितना आधुनिक और हाईटेक है उतना ही ऐतिहासिक भी। यहां पर कई ऐसे स्‍थल मौजूद हैं जो सदियों के इतिहास को अपने अंदर समेटे हुए हैं। यहां पर हम पांच ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने दोस्‍तों और परिजनों के साथ इस रिपब्लिक डे पर घूम सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुगल शैली वास्‍तुकला का नमूना है फर्रुखनगर किला
  • शीश महल का गुम्बजदार बेहद सुंदर और आकर्षक
  • घौस अली शाह बाओली में आपको होगा शांति का अनुभव

Best Places to Visit Near Gurugram: गुरुग्राम को देश-विदेश में साइबर सिटी और बिजनेस हब के रूप में जाना जाता है। इस शहर में मौजूद बड़े-बड़े मॉल, ट्रेंडी रेस्टोरेंट और नाइट क्‍लब युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। वीकेंड और छुट्टी के मौके पर इन जगहों पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। अगर आप इन जगहों पर घूमकर बोर हो चुके हैं और इस रिपब्लिक डे पर कुछ अगल जगहों को एक्‍सप्‍लोर करना चाहते हैं तो गुरुग्राम के ऐतिहासिक जगह आपके लिए बेस्‍ट रहेंगे। यहां पर कई ऐतिहासिक महत्व वाली जगहें मौजूद हैं, जहां पर आप अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ घूमने जा सकते हैं। हम पांच ऐसी जगहों के बारे में ही बता रहे हैं।

Best Places to Visit Near Gurugram

फर्रुखनगर किला

फर्रुखनगर किला

गुरुग्राम का फर्रुखनगर किला अपने अंदर कई सदियों का इतिहास समेटे हुए है। इसका निर्माण 1732 ई. में फर्रुखनगर के पहले नवाब फौजदार खान ने कराया था। इस किले की संरचना एक विशाल अष्टकोणीय रूप में किया गया है। यह वास्तुकला की मुगल शैली को दर्शाती है। इस किले में बना दिल्ली दरवाजा आज भी इतिहास प्रेमियों को अपनी तरफ खींचता है।

शीश महल

गुरुग्राम का शीश महल भी यहां के सबसे अच्छी ऐतिहासिक जगहों में से एक है। इसका निर्माण फौजदार खान ने 18वीं सदी में कराया था। यह महल दो मंजिला है और इसमें 12 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। इस महल का गुम्बजदार बेहद सुंदर है और इस महल के अंदरूनी हिस्‍से में शीशों के साथ शानदार डिजाइन तैयार किया गया है। जिसके कारण ही इसका नाम शीश महल पड़ा।

सेठानी की छतरी

गुरुग्राम में स्थित सेठानी की छतरी ऐतिहासिक होने के साथ एक सुंदर स्मारक है। इस दो मंजिला इमारत का डिजाइन मंडप के रूप में किया गया है। इस पूरे इमारत में शानदार फूलों की चित्रकारी की गई है। इस इमारत के बारे में कहा जाता है कि एक अमीर व्‍यापारी ने इसका निर्माण अपनी पत्‍नी के लिए कराया था। जिसकी वजह से इसका नाम सेठानी की छतरी पड़ा।

बाओली घौस अली शाह

फर्रुखनगर किले के पास स्थित बाओली का नाम 18वीं शताब्‍दी में गोस अली शाह द्वारा कराया गया था। इसलिए इसका नाम बावली घोस अली शाह पड़ा। अष्टकोणीय डिजाइन में तैयार यह बाओली तीन मंजिला गहरी है। इसमें बरामदे, मेहराब के साथ बाओली में आने-जाने के लिए पत्थर की सीढ़ियों बनाई गई है। इस जगह पर आकर आपको शांति का अनुभव होगा।

दिगंबर मंदिर

मुगल शासन के दौरान 17वीं शताब्‍दी में बनाया गया दिगंबर मंदिर एक जैन मंदिर है। यह मंदिर 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर को समर्पित है। यह मंदिर अपने शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप अपने लिए कुछ पल निकालना चाहते हैं तो यह जगह आपको सुकून देगा।

End of Feed