Gurugram: गुरुग्राम में 1 से 4 मार्च तक G-20 कॉन्फ्रेंस, प्रशासन द्वारा की गई ये खास तैयारियां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 04:26 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम में एक से चार मार्च तक जी-20 सम्मेलन होने जा रहा है। गुरुग्राम प्रशासन ने विदेशी मेहमानों के स्वागत की तैयारी शुरू कर दी है। शहर की सड़कों से लेकर बसों तक को जी-20 से संबंधित संदेश और स्लोगन से रंगा जा रहा है। साथ सुरक्षा व्‍यवस्‍था को भी पुख्‍ता बनाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर को जी-20 से संबंधित संदेश और स्‍लोगन से सजाया
  • सड़कों की साफ-सफाई के साथ बढ़ाई जा रही सुंदरता
  • सम्‍मेलन के आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्‍यवस्‍था को किया पुख्‍ता


Gurugram: गुरुग्राम में एक से चार मार्च तक जी-20 सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इसमें आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत की तैयारी शुरू हो गई। गुरुग्राम प्रशासन इस समय जहां शहर में जी-20 से संबंधित संदेश और स्लोगन का होर्डिंग लग रहा है, वहीं शहर के सभी बस क्यू शेल्टर को भी जी-20 से संबंधित संदेश से सजाया जा रहा है। इसके अलावा गुरुग्राम की सभी सिटी बसों और अंतरराज्यीय रूट पर चलने वाली वॉल्वो बसों को भी जी-20 की थीम पर सजाया जा रहा है। साइबर सिटी में इस समय विदेशी मेहमानों के स्वागत संदेश हर जगह दिखाई दे रहे हैं।

G20 Summit in Gurugram

आम लोगों के साथ जी-20 सम्मेलन प्रचार करते गुरुग्राम डीसी

बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन के अन्तर्गत गुरुग्राम के लीला होटल में एक मार्च से पहली एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक होगी। जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में 39 देशों प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में सभी प्रतिनिधि अपने-अपने देशों में भ्रष्टाचार को खत्‍म करने के उपायों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा सभी देश एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने की कोशिश करेंगे। इन मेहमानों के स्‍वागत के लिए शहर को अब जी-20 के थीम पर सजाया जा रहा है। जिला उपायुक्त ने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा 40 विभागीय होर्डिंग्स, 142 यूनीपोल के अलावा 275 बस क्यू शेल्टरों पर जी-20 सम्मेलन का प्रचार-प्रसार किया गया है। इसके अलावा 100 सिटी बस, 44 रोडवेज बस, 18 वॉल्वो बस को जी-20 सम्मेलन डिजाइन से रंगा गया है।

End of Feed