गुरुग्राम में निजी कंपनी के कर्मचारी की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपियों ने नशे की हालत में दिया अंजाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 23, 2024, 08:36 PM IST

गुरुग्राम में एक निजी कंपनी की देर रात हत्या कर दी गई। आरोपियों ने नशे के हालत में घटना को अंजाम दिया। बताया गया कि आरोपियों ने चाकू घोंपकर कर्मचारी की हत्या कर दी।

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में नशे के आदी दो व्यक्तियों ने एक निजी कंपनी के 30 वर्षीय कर्मचारी की कथित रूप से चाकू घोंप कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और सेक्टर-10 ए पुलिस थाना में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

knife murder

सांकेतिक फोटो।

देर रात हुई घटना

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अविनाश उर्फ रिक्की के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला था और खांडसा के पास एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर रात करीब एक बजे सेक्टर 37 के टी प्वाइंट पर हुई जब पीड़ित काम से लौट रहा था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित रूप से उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगे, जिससे उनके बीच झगड़ा हो गया।

End of Feed