हरियाणा पुलिस ने रंगदारी वसूलने वालों को फिल्मी अंदाज में चखाया मजा, देख लें ये वीडियो

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 1, 2023, 06:12 PM IST

हरियाणा के हिसार बाईपास रोड पर कार सवार दो बदमाश गुरुग्राम से 65 लाख रुपये की रंगदारी लेने आए थे, यहां दोनों बदमाश पुलिस के जाल में फंस गए।

हरियाणा के हिसार में हरियाणा पुलिस ने जांबाजी का परिचय देते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, ये सारा वाकया नाटकीय अंदाज में सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे रोहतक पुलिस बदमाशों को चेस कर रही है और कैसे वो पुलिस के हत्थे चढ़े।

बताते हैं कि यहां कार सवार दो बदमाश गुरुग्राम से 65 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने आए थे, मगर वो दोनों बदमाश हरियाणा पुलिस के जाल में फंस गए, वीडियो में दिख रहा है कि कैसे पुलिस ने फिल्मी अंदाज में बदमाशों की कार से अपनी कार सटाकर बदमाशों को दबोचा।

End of Feed