Operation Sindoor: विनय नरवाल की मां बोली, 'पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि मिली, न्याय मिला'

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में करनाल के निवासी नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी मौत हुई थी। विनय नरवाल की मां आशा नरवाल ने ऑपरेशन सिंदूर पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि इससे मृतकों को श्रद्धांजलि मिली और न्याय मिल गया। उन्होंने कहा, 'मोदी साहब ने बदला ले लिया।'

भारतीय सेना ने पहलगाम में आतंकी हमला करके बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर दी है। भारतीय सेना ने मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर Operation Sindoor के तहत एयरस्ट्राइक किया। माना जा रहा है कि इन एयरस्ट्राइक्स में 200 से अधिक आतंकवादी मारे गए हैं। सेना की इस कार्रवाई की हर तरफ तारीफ हो रही है। विशेषतौर पर वे लोग इस कार्रवाई से संतुष्ट नजर आ रहे हैं, जिन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में अपनों को गंवाया था।

Asha Narwal

विनय नरवाल की मां ऑपरेशन सिंदूर से संतुष्ट

करनाल निवाली भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की भी पहलगाम आतंकी हमले में जान चली गई थी। वनय की मां आशा नरवाल ने Operation Sindoor के बाद मीडिया से बात करते हुए संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा, 'मोदी साहब ने जो बदला लिया है... मैं उनके साथ हूं। जनका उनके साथ है और हमारा पूरा परिवार उनके साथ है। मैं सेना के जवानों को यही मैसेज देना चाहती हूं कि आगे बढ़ते रहो और ऐसे ही बदला लेते रहो। ताकि ऐसी कोई घटना दोबारा न घटे। आतंकियों को ऐसे ही मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।'

End of Feed