LIVE

आज की ताजा खबर, 7 मई 2025 : पाकिस्तान में भारत की एयर स्ट्राइक, बोर्ड रिजल्ट, आईपीएल लाइव स्कोर, पूरे भारत में बजे सायरन! जानें कब और कहां होगी मॉक ड्रिल- बेहद टेंशन में दिखे- शाहबाज शरीफ

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 7 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 7 मई (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

शिशुपाल कुमारUpdated May 12, 2025, 17:26 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर, 7 मई 2025 : पाकिस्तान में भारत की एयर स्ट्राइक, बोर्ड रिजल्ट, आईपीएल लाइव स्कोर, पूरे भारत में बजे सायरन! जानें कब और कहां होगी मॉक ड्रिल- बेहद टेंशन में दिखे- शाहबाज  शरीफ

आज की ताजा खबर, 7 मई 2025 : पाकिस्तान में भारत की एयर स्ट्राइक, बोर्ड रिजल्ट, आईपीएल लाइव स्कोर, पूरे भारत में बजे सायरन! जानें कब और कहां होगी मॉक ड्रिल- बेहद टेंशन में दिखे- शाहबाज शरीफ

आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 7 मई 2025 और बड़ी खबरें : यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: भारत ने पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक किया है। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में बने आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया है। भारतीय सशस्त्र बलों ने पहलगाम आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद सख्त जवाबी करते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किये, जिनमें आतंकवादी समूहों लश्कर-ए-तोएबा और जैश- ए- मोहम्मद के गढ़ भी शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने देर रात 1.44 बजे एक बयान में कहा कि सैन्य हमले "ऑपरेशन सिन्दूर" के तहत किए गए।

Operation Sindoor News Today: Updates in Hindi

इसमें कहा गया है कि भारतीय सशस्त्र बलों की कार्रवाई "केंद्रित और नपी-तुली थी। साथ ही यह ध्यान रखा गया है कि यह और न बढ़े। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय मिसाइल हमलों को "युद्ध की कार्रवाई" करार दिया और कहा कि उनके देश को "उचित जवाब" देने का पूरा अधिकार है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले महीने हुए आतंकी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बुधवार को ‘मॉक ड्रिल’ करने का निर्देश जारी किये जाने के बाद विभिन्न राज्यों ने बुधवार को अभ्यास करने की घोषणा की। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ‘नए और जटिल खतरे’ सामने आए हैं, जिसके बाद मंत्रालय ने यह निर्देश जारी किया है।

GSEB Gujarat 10th SSC Result 2025 Date, जारी होने जा रहा गुजरात बोर्ड 10वीं एसएससी रिजल्ट: Check Here

पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत हो गयी थी, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे। राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को आपात स्थिति में विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का निर्देश दिया और विद्यालयों को यह समझने में मदद करने के लिए एक वीडियो साझा किया गया कि उचित ‘मॉक ड्रिल’ कैसे की जाए। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी इन फिल्मों ने ओटीटी पर मचा रखा है धमाल, जल्द करें स्ट्रीम | आईपीएल लाइव स्कोर

MAY 07, 2025 17:46 IST

अंधेरा होते ही पूरी दिल्ली में किया जाएगा ब्लैक आउट

नई दिल्ली का पूरा इलाका अंधेरा होते ही ब्लैकआउट किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, पीएम हाउस और प्रेसिडेंट हाउस छोड़कर पूरी नई दिल्ली इलाके की लाइट्स बंद की जाएगी। जिसमें स्ट्रीट लाइट्स भी शामिल है। 15 मिनट से 20 मिनट तक ये ब्लैक आउट किया जाएगा। इंडिया गेट, विजय चौक, कर्तव्य पथ पर ब्लैक आउट किया जाएगा।
MAY 07, 2025 16:31 IST

CBI निदेशक प्रवीण सूद को मिला एक साल का सेवा विस्तार

सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया। जानकारी के अनुसार, कार्मिक मंत्रालय ने उनके कार्यकाल में एक साल का विस्तार किया है।

MAY 07, 2025 16:15 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री ने पाकिस्तान के खिलाफ 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को "पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकवादी शिविरों पर सफल हमले" के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की।
नायडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेने के लिए मैं भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुर योद्धाओं को गर्व के साथ सलाम करता हूं। अपनी बहादुरी और सटीकता के साथ उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया है कि हमारा देश अपनी रक्षा दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ करेगा।" मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व ने भारत की ताकत और दृढ़ संकल्प को देखा है। केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(राजग) सरकार की प्रमुख सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सुप्रीमो के अनुसार, भारत आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और सशस्त्र बलों के समर्थन में मजबूती से खड़ा है।
MAY 07, 2025 16:03 IST

तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान में 26 माओवादी ढेर

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर वाम उग्रवादियों के खिलाफ इस साल चलाए गए सबसे बड़े अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने अब तक कुल 26 माओवादियों को मार गिराया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस अभियान में 20 हजार से अधिक जवान शामिल हैं और इसका नेतृत्व छत्तीसगढ़ पुलिस की इकाइयों के साथ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर रहा है।
MAY 07, 2025 15:33 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: आतंकवाद की जड़ पर हमला करना होगा, टहनियां अपने आप सूख जाएंगी: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि यह लड़ाई लंबी है और दहशतगर्दी की जड़ पर हमला करना होगा। यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाये जाने का स्वागत करते हुए कहा, ''सपा पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में आयोजित सर्वदलीय बैठक में पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि इस मामले में जो भी कार्रवाई करनी होगी, उसमें पार्टी सरकार के साथ खड़ी रहेगी।
MAY 07, 2025 14:11 IST

कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई

कांग्रेस ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद बुधवार को अपने वरिष्ठ नेताओं की आपात बैठक बुलाई है जिसमें मौजूदा सुरक्षा हालात पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यह बैठक अपराह्न तीन बजे कांग्रेस के पुराने मुख्यालय ‘24 अकबर रोड’ पर बुलाई गई है। इससे पहले कांग्रेस सूत्रों ने बताया था कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई गई है।
MAY 07, 2025 14:10 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: असम के कछार में दो व्यक्ति गिरफ्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को बताया कि राज्य के कछार जिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4.5 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि आरोपियों को सिलचर के सालछपरा इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 847 ग्राम हेरोइन और 4.035 किलोग्राम अफीम बरामद की है।
MAY 07, 2025 14:10 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: रूस ने यूक्रेन की राजधानी में मिसाइल, ड्रोन हमले किए,

) रूस ने यूक्रेन की राजधानी को निशाना बनाते हुए मिसाइल और सिलसिलेवार ड्रोन हमले किए जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
‘कीव सिटी मिलिट्री एडमिनिस्ट्रेशन’ ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि हमले में चार बच्चों सहित आठ लोग घायल भी हुए हैं। ड्रोन हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब द्वितीय विश्व युद्ध में जीत के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले विजय दिवस के अवसर पर मॉस्को में कई समारोह आयोजित किए जाएंगे तथा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ तीन साल से अधिक समय से जारी युद्ध को लेकर कुछ समय पहले एकतरफा 72 घंटे के युद्ध विराम की घोषणा की है।
MAY 07, 2025 13:47 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: ऑपरेशन सिंदूर: सरकार ने बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई

सरकार ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले के बारे में जानकारी देने के लिए बृहस्पतिवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने प्रस्तावित बैठक के बारे में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा, "सरकार ने आठ मई, 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे नयी दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन, संसद परिसर में सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।" सरकार ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना ने पहलगाम हमले का बदला लेने और पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट करने के लिए सीमित हमले किए हैं।
MAY 07, 2025 13:13 IST

‘ऑपरेशन सिंदूर' के बाद अधिकारियों ने करतारपुर गलियारा बंद किया

पंजाब के गुरदासपुर जिले के डेरा बाबा नानक में करतारपुर गलियारा एक दिन के लिए बंद कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम बुधवार तड़के भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए जाने के बाद हुआ है। इन आतंकी ठिकानों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा भी शामिल है। करतारपुर गलियारा पाकिस्तान में दरबार साहिब गुरुद्वारे को गुरदासपुर जिले में डेरा बाबा नानक मंदिर से जोड़ता है, जहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपना अंतिम समय बिताया था।
MAY 07, 2025 13:12 IST

प्रधानमंत्री मोदी की यूरोप की तीन देशों की यात्रा रद्द

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूरोप की तीन देशों की यात्रा को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
मोदी का 13 से 17 मई तक क्रोएशिया, नॉर्वे और नीदरलैंड की यात्रा का कार्यक्रम था। प्रधानमंत्री को नॉर्वे में नॉर्डिक सम्मेलन में भाग लेना था। सूत्रों ने कहा कि यात्रा को अब रद्द कर दिया गया है।
MAY 07, 2025 13:12 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई' करार दिया

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बुधवार तड़के आतंकी ठिकानों पर भारत की ओर से किए गए मिसाइल हमलों को ‘युद्ध की कार्रवाई’ करार दिया और कहा कि उनके देश को ‘करारा जवाब’ देने का पूरा अधिकार है। सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंजाब और पीओके के शहरों पर मिसाइल हमलों में कम से कम 26 लोगों की मौत हुई है और 46 लोग घायल हुए हैं।
MAY 07, 2025 13:11 IST

पाकिस्तान का पक्ष लेने के आरोप में असम में दो और लोग गिरफ्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बताया कि पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर, भारत में रहकर पाकिस्तान का पक्ष लेने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
असम में अब तक इस तरह के मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 45 हो गयी है। मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, "गिरफ्तार किये गये लोगों की परहचान सोनितपुर निवासी साजिद अहमद और ग्वालपाड़ा निवासी रोजन अली के रूप में हुई है।"
MAY 07, 2025 12:17 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद ममता बोलीं : 'जय हिंद, जय इंडिया'

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने बुधवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, 'जय हिंद! जय इंडिया!' मुख्यमंत्री का यह संदेश आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के बाद आया। इस पोस्ट को राष्ट्र की सुरक्षा में लगे बलों के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।
MAY 07, 2025 12:17 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: चीन ने भारत, पाकिस्तान से संयम बरतने का किया आह्वान

चीन ने भारत और पाकिस्तान से क्षेत्र में ‘‘शांति व स्थिरता के व्यापक हित’’ को ध्यान में रखते हुए संयम बरतने का बुधवार को आह्वान किया। भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार एवं बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी।
MAY 07, 2025 12:17 IST

पंड्या और नेहरा पर आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिये जुर्माना

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और उनकी टीम पर धीमी ओवरगति के लिये भारी जुर्माना लगाया गया जबकि गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच आशीष नेहरा पर खेलभावना के विपरीत आचरण के लिये जुर्माना और डिमेरिट अंक लगाये गए । मुंबई को आईपीएल के वर्षाबाधित मैच में गुजरात ने डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर तीन विकेट से हराया । आईपीएल ने एक बयान में कहा ,‘‘ यह आईपीएल आचार संहिता के तहत इस सत्र में उनकी टीम का धीमी ओवरगति का दूसरा अपराध था । पंड्या पर 24 लाख रूपये जुर्माना लगाया गया है ।’’
MAY 07, 2025 12:17 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: सीतारमण ने कहा, भारत आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारत के सशस्त्र बलों का कड़ा जवाब है, जो दिखाता है कि देश आतंकवाद को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार व बुधवार की दरमियानी रात पाकिस्तान एवं पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा का ठिकाना शामिल है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत ये सैन्य हमले किए गए। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान गई थी।
MAY 07, 2025 12:16 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अमेरिकी मिशन ने पाकिस्तान में अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया

पाकिस्तान में अमेरिका के मिशन ने बुधवार को एक सुरक्षा अलर्ट जारी कर अमेरिकी नागरिकों को संघर्ष वाले क्षेत्र छोड़ने की सलाह दी है। अमेरिकी मिशन ने कहा कि वह पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को निशाना बनाकर भारत द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद ‘घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है’। ‘सैन्य गतिविधि और बंद हवाई क्षेत्र’ शीर्षक वाली सुरक्षा चेतावनी में कहा गया है, ‘‘हमें भारत द्वारा पाकिस्तान में सैन्य हमलों की रिपोर्ट के बारे में पता है। यह एक उभरती हुई स्थिति है और हम घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘अमेरिकी नागरिकों को आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की संभावना के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा और नियंत्रण रेखा के आस-पास के क्षेत्रों के लिए ‘यात्रा नहीं करें’ के परामर्श और आम तौर पर पाकिस्तान के लिए अमेरिकी विदेश विभाग की ‘यात्रा पर पुनर्विचार करें’ सलाह की याद दिलाई जाती है।’’
MAY 07, 2025 12:15 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: उत्तर प्रदेश के हाथरस में किया गया ‘मॉक ड्रिल' का आयोजन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले और उसके बाद उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार को देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के हाथरस में भी ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी राहुल पांडेय और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा की देखरेख में यहां एक व्यापक नागरिक सुरक्षा ‘मॉक ड्रिल’ का आयोजन किया गया। नागरिकों को आपात स्थितियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से किए गए इस अभ्यास में सुरक्षित क्षेत्रों में जाने के लिए सायरन बजाए गए। अग्निशमन और पुलिसकर्मियों ने त्वरित प्रतिक्रिया और चिकित्सा सहायता प्रक्रियाओं का भी व्यावहारिक प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा कि यह अभ्यास महज औपचारिकता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा की तैयारी का अभ्यास है।
MAY 07, 2025 11:36 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुखों को छुट्टी पर गए अपने कर्मियों को वापस बुलाने के आदेश दिए: सूत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में पाकिस्तान में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमलों के मद्देनजर बुधवार को सभी अर्द्धसैनिक बलों के प्रमुखों को निर्देश दिया कि वे छुट्टी पर गए अपने कर्मियों को वापस बुला लें। शाह जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने उनसे यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।