देश

Operation Sindoor में इन जैश-ए-मुहम्मद के 4, लश्कर के 3 और हिजबुल मुजाहिद्दीन के 2 कैंप नेस्तनाबूद

भारत में कई आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिद्दीन के ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयरस्ट्राइक का निशाना बनाया है। भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाकर पाकिस्तान और PoK में कुल 9 ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है।

Image

ऑपरेशन सिंदूर में इन आतंकियों के ठिकानों को बनाया गया निशाना

Photo : Twitter

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान और PoK में कुल 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात लगातार कही जा रही थी। मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई की, जिससे पाकिस्तान और PoK में अफरातफरी मच गई। इससे पाकिस्तान और उसके यहां शरण लिए हुए आतंकी आका बौखला गए हैं।

एक बात तो स्पष्ट है कि भारत ने यह हमला पाकिस्तान के खिलाफ नहीं बल्कि उसकी धरती से चल रहे आतंकी ठिकानों के खिलाफ की है। भारतीय सेना ने अपने एयरस्ट्राइक्स को आतंकी ठिकानों तक ही सीमित रखा है।

जिन 9 आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने एयरस्ट्राइक की है, सूत्रों के अनुसार उनमें से 4 आतंकवादी संगठन जैश ए मुहम्मद के हैं। इसके अलावा लश्कर-ए-तैयबा के भी तीन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। 2 ठिकाने आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदिन के हैं।

पाकिस्तान में जिन चार आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना ने एयरस्ट्राइक किया वह बहावलपुर, मुरीदके, चक अमरू और सियालकोट में हैं। जबकि PoK में जिन 5 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, वह मुजफ्फराबाद, बाघ, कोटली, गुलपुर और भीमबेर में हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article