महेंद्रगढ़ में रफ्तार का कहर, कार और ट्रक की भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कार काटकर निकालने पड़े शव

Mahendragarh Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। इस घटना में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


Road Accident (4)

महेंद्रगढ़ में रफ्तार का कहर

Mahendragarh Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कनीना गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां तेज रफ्तार कार एक ट्रक में जा भिड़ी। इस हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि कार की ट्रक के साथ टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार पिचक गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने कार को मशीन से काटकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्ट के लिए महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।

कुआं पूजन के बाद घर लौटते हुए हादसे का शिकार हुए

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुग्राम के सिकोपुर गांव के रहने वाले कुछ लोग कार में सवार होकर महेंद्रगढ़ में कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। कुआं पूजन के बाद वे रात को करीब डेढ़ बजे महेंद्रगढ़ से कनीना होते हुए गुरुग्राम वापस जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि महेंद्रगढ़ से कनीना जाने वाला स्टेट हाइवे कई जगहों से टूटा हुआ है। उन्हानी गांव की नहर के पास भी रोड टूटा पड़ा था। जिसके कारण आगे चल रहे ट्रक चालक ने अपनी स्पीड कम की हुई थी। लेकिन पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा भिड़ी, जिस कारण यह हादसा हो गया और चार लोगों की जान चली गई।

End of Feed