क्या नासिर-जुनैद की हत्या का नतीजा है नूंह दंगा? 6 महीने से सुलग रहा था शहर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 3, 2023, 11:37 AM IST

नूंह हिंसा में अब तक छह लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। हिंसा के दौरान धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाया गया। सैकड़ों वाहनों और कई दुकानों को दंगाइयों ने आग के हवाले कर दिया।

Haryana Nuh Violence: हरियाणा का नूंह सांप्रदायिक हिंसा की आग में जल रहा है। इसी साल फरवरी में हुई नासिर-जुनैद की हत्या से इसके तार जुड़ रहे हैं। इन दोनों की हत्या आरोप हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों पर लगा था। तब पुलिस ने धरपकड़ करते हुए कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। लेकिन मुख्य आरोपी मोनू मानेसर फरार हो गया था। तभी नूंह में एक समुदाय के लोगों में गुस्सा पनप रहा था। उन्होंने कई बार इसे लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया था। नासिर-जुनैद पर गौ-तस्करी का शक था और आरोपियों ने दोनों की हत्या कर दी थी।

16 फरवरी को हुई थी हत्या

नासिर और जुनैद के परिजनों ने 15 फरवरी 2023 को राजस्थान स्थित भरतपुर के गोपालगढ़ थाने में दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। इन्होंने दोनों के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए शिकायत दी थी। पुलिस इसकी जांच कर ही रही थी कि 16 फरवरी की सुबह लोहारू के गांव बारवास की बणी में जली हुई एक कार के अंदर पुलिस को दो जले हुए शव मिले थे। जांच के बाद दोनों कंकाल की पहचान नासिर और जुनैद के रूप में हुई। दोनों की हत्या का आरोप मोनू मानेसर, श्रीकांत सहित करीब 20 लोगों पर लगा। इसके बाद से ही तनातनी बढ़ने लगी थी। आखिरकार नूंह में धार्मिक जूलूस पर पथराव और फिर बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के रूप में इसकी परिणीति हुई।

End of Feed
Latest News

'15 मिनट का काम 1 घंटे में भी नहीं हुआ', लुटियंस दिल्ली में सड़कें डूबीं तो इंजीनियर सस्पेंड, कई और पर लटकी तलवार

Krishna Janmashtami 2026 Iskcon Temple Livestreaming: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 पर इस्कॉन टेम्पल वृन्दावन, मुंबई, कानपुर, नोएडा,गुरुग्राम, दिल्ली, बैंगलोर, पुणे और वेस्ट बंगाल में लड्डू गोपाल आरती पूजा लाइव दर्शन की सम्पूर्ण जानकारी

मांगें नहीं मानीं तो तेज होगा आंदोलन, पंजाब के मंत्रियों के घरों के बाहर बैठेंगे किसान; KMM का 14 सितंबर से धरने का ऐलान

India vs West Indies T20: इंदौर में टी20 मैच के लिए ऑनलाइन बिकेंगे टिकट, 1000 से 12500 रुपये तक रख गई है कीमत

पाकिस्तान में शहबाज सरकार के खिलाफ फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं इमरान खान की बहन, जानें क्या है पूरा मामला