गुरुग्राम

Nuh Riots: थाने में मुंह पर मास्क लगाए जमीन पर बैठे दिखे नूंह दंगे के आरोपी, पुलिस ने कसा शिकंजा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 3, 2023, 03:07 PM IST

सोमवार 31 जुलाई को नूंह में हिंसा भड़की थी और अब तक इस हिंसा में 2 होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिंसा में 60 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

Image

Nuh riots

Photo : PTI

Nuh Violence: हरियाणा के नूंह में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा और दंगे के बाद अब पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। नूंह दंगे के कई आरोपी एक थाने में जमीन पर बैठे नजर आए हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी चेहरे पर मास्क लगाकर अपना चेहरा छुपा रहे हैं। सभी नीचे की ओर देख रहे हैं। एक समाचार चैनल से बातचीत में आरोपी खुद को बेगुनाह बताते हुए कह रहे हैं कि वे घटना वाले दिन शहर में नहीं थे।

कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नूंह हिंसा में पकड़े गए कई आरोपियों में से 18 आरोपियों को नूंह जिले के सदर थाने में रखा गया है। यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। समाचार एजेंसी के एक वीडियो में दिख रहा है कि एक थाने में दंगे के आरोपी जमीन पर बैठे हुए हैं और इनके मुंह पर मास्क लगे हुए हैं। पुलिस ने इन्हें दंगा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

नूंह में मोबाइल इंटरनेट सेवा तीन घंटे के लिए बहाल

हरियाणा के नूंह और कुछ अन्य स्थानों पर मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को गुरुवार को दोपहर एक बजे से तीन घंटे के लिए बहाल किया गया है। इन सेवाओं को पांच अगस्त तक निलंबित किया गया था। सांप्रदायिक दंगों के मद्देनजर शांति और सार्वजनिक व्यवस्था में किसी भी अवरोध को दूर करने के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगाई गई है। नूंह के अलावा फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगी हुई है।

हरियाणा सरकार ने सीईटी समूह सी परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इंटरनेट पाबंदी पर ढील का आदेश जारी किया है ताकि वे अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकें। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) टीवीएसएन प्रसाद ने कहा कि एडीजीपी, सीआईडी की सिफारिश पर पहले के आदेशों को नूंह, फरीदाबाद, पलवल जिलों और गुरुग्राम जिले के सोहना, पटौदी और मानेसर उपसंभागों के क्षेत्र में केवल आज तीन अगस्त को दोपहर 1 बजे से शाम चार बजे तक के लिए आंशिक रूप से वापस लिया जाता है या उनमें ढील दी जाती है।

अब तक 6 की मौत

सोमवार 31 जुलाई को नूंह में हिंसा भड़की थी और अब तक इस हिंसा में 2 होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हिंसा में 60 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि थाने में करीब 19 आरोपी मौजूद हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि नूंह हिंसा के आऱोपियों को अदालत ने 2 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा है।

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा है कि हरियाणा के नूंह जिले में हुई हिंसा के सिलसिले में सभी गिरफ्तार आरोपियों को जांच के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। के विवरण के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए सिंगला ने कहा कि अब तक कुल 41 एफआईआर दर्ज की गई हैं। जांच के आधार पर 116 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हम आरोपियों की पुलिस रिमांड के लिए आवेदन करेंगे और मामले की उचित जांच के लिए प्रक्रिया चल रही है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article