Haryana School Closed: भीषण सर्दी के कारण स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां, अब इस तारीख को खुलेंगे स्कूल

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 13, 2023, 06:26 PM IST

Haryana Gurugram School Closed: हरियाणा सरकार विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने भीषण सर्दी के कारण राज्य के सभी स्कूलों (सरकारी तथा प्राइवेट) में 21 जनवरी, 2023 तक शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है। सभी विद्यालय अगले कुछ दिनों तक बंद रहेंगे। दिनांक 23 जनवरी 2023 से विद्यालय दोबारा से खोले जाएंगे।

Haryana Gurugram School Closed: हरियाणा सरकार विद्यालय शिक्षा निदेशालय के तहत पढ़ रहे बच्चों के लिए बड़ी खबर आई है। यहां कड़ाके की ठंड की वजह से जनजीवन बिगड़ चुका है। शीतलहर की वजह से अभी भी राज्य में कोई राहत की खबर नहीं आई है। हरियाणा सरकार ने भीषण सर्दी के कारण राज्य के सभी स्कूलों में अगले कुछ दिनों तक शीतकालीन अवकाश को बढ़ा दिया है। आधिकारिक खबर के अनुसार, दिनांक 23 जनवरी 2023 से विद्यालय दोबारा से खोले जाएंगे।

Haryana School Closed

भीषण सर्दी के कारण स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टियां

सरकारी तथा प्राइवेट दोनों बंद रहेंगे स्कूल

End of Feed