Gurugram: 14 साल के किशोर ने दो नाबालिग बहनों का किया यौन शोषण, एक ही जगह पढ़ते थे ट्यूशन

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 01:53 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम में एक किशोर पर दो नाबालिग बहनों का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। किशोर पर आरोप है कि, ट्यूशन पढ़ने के लिए जाते और वहां से आते समय यह उनका यौन शोषण करता था। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • नाबालिग बहनों के साथ आरोपी लंबे समय से कर रहा था यौन शोषण
  • आरोपी ने रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने गई नाबालिग को भी नहीं बख्शा
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपी से मिली अहम जानकारी

Gurugram: गुरुग्राम में एक किशोर द्वारा दो नाबालिग बहनों का यौन शोषण करने का बड़ा मामला सामने आया है। पीड़ित बहनों की मां की तरफ से शिकायत मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 14 वर्षीय आरोपी किशार से भी पूछताछ की है। हालांकि अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच कर तथ्‍य जुटाए जा रहे हैं। दोनों बच्चियों की काउंसलिंग भी की जा रही है। जांच में पता चला है कि, पीड़ित लड़कियां और आरोपी लड़का एक ही जगह पर ट्यूशन पढ़ते थे। इस दौरान ही आरोपी ने दोनों के साथ यौन शोषण किया।

Gurugram News

किशोर ने नाबालिग बहनों का किया यौन शोषण

लड़कियों की मां की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि, दो दिन पहले मेरी एक बेटी ने अपनी एक परिचित को बताया कि, भैया (आरोपी) ने ट्यूशन जाते समय उसे गलत तरीके से छुआ। उस परिचित ने इसकी जानकारी मुझे दी। इसके बाद जब मैनें अपनी दोनों बेटियों से इस बारे में पूछा तो दोनों ने आरोपी द्वारा यौन शोषण किए जाने की जानकारी दी। दोनों बेटियों से बातचीत के दौरान दूसरी बेटी ने भी मुझे बताया कि, भैया ने रक्षा बंधन वाले दिन उसके साथ भी ऐसा ही किया था। उस समय पीड़ित बच्‍ची आरोपी को उसके घर राखी बांधने के लिए गई थी।

End of Feed