Gurugram: 2 भाइयों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाले 4 आरोपी अरेस्ट, विवाद में फैलाई दहशत

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 29, 2022, 03:14 PM IST

Gurugram: जैकबपुरा एरिया में सगे भाइयों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। इन आरोपियों ने बीते बुधवार को दो भाइयों पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस जांच में पता चला कि, इन आरोपियों पर पहले से ही 18 मामले दर्ज हैं। शराब तस्‍करी के विवाद में जानलेवा हमला किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सात से आठ आरोपियों ने बीते बुधवार को की थी गोलीबारी
  • बदमाशों के इस हमले में दोनों भाई बाल-बाल बचे थे
  • शराब तस्‍करी से जुड़े विवाद में किया गया था जानलेवा हमला

Gurugram: गुरुग्राम के सिटी थाना क्षेत्र के जैकबपुरा एरिया में सगे भाइयों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैलाने वाले आरोपियों में से चार को पुलिस ने दबोच लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे। गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों को राज्‍य के अलग-अलग जिलों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार होने वाले इन आरोपियों की पहचान अंकित, हन्नी, सुमित, आशु के रूप में की है। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर दूसरे फरार आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि, इस घटना में शामिल बाकि आरोपियों को भी जल्‍द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Gurugram Police

जानलेवा हमला करने वाले गिरफ्तार आरोपी

डीसीपी क्राइम विजय प्रताप ने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि, बीते सप्‍ताह जैकबपुरा के रहने वाले रोहित ने सिटी थाने में जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। अपनी शिकायत में रोहित ने बताया था कि, वे बुधवार रात को अपने सगे भाई और कुछ दोस्तों के साथ भीम नगर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। जब रात को वह वापस अपने घर लौटे तो गाड़ी से उतरते ही पहले से घात लगाकर बैठे सात से आठ बदमाशों ने दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने दोनों भाइयों पर कई राउंट फायर की। हालांकि इस हमले में सभी बाल-बाल बच गए। पड़ोसियों ने जब पत्‍थरबाजी शुरू की तो सभी आरोपी भाग गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

End of Feed