Gurugram: छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में फेंक गए सड़क किनारे

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 02:57 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम में एक नाबालिग छात्रा से गैंग रेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का अपहरण कर पांच आरोपियों ने एक होटल में गैंग रेप किया। घटना के बाद आरोपित छात्रा को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकि की तलाश की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीड़िता की एक आरोपी के साथ पहले से थी दोस्‍ती
  • आरोपी ने मिलने के लिए बुलाया और कर लिया अगवा
  • होटल में दोस्‍तों के साथ मिलकर छात्रा से किया गैंगरेप

Gurugram News: गुरुग्राम में गैंग रेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र की रहने वाली दसवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर पांच आरोपियों ने गैंग रेप किया और फिर बेहोशी की हालत में पीड़िता को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमों ने आरोपियों की तलाश करते हुए इस सामूहिक दुष्कर्म में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि, जल्‍द ही फरार बाकि के सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

gang rape in gurugram

गुरुग्राम में नाबालिग छात्रा से गैंग रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के एक निजी स्‍कूल में दसवीं कक्षा की पीड़ित छात्रा की सोहेल नामक एक युवक से दोस्‍ती थी। इस आरोपी ने नाबालिग छात्रा को मिलने के लिए बुलाया और बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ गाड़ी में बैठा लिया। कुछ दूर जाने के बाद इसके दो दोस्‍त भी मिल गए और तीनों पीड़िता को कार में अगवा कर एक होटल ले गए। बताया जा रहा है कि, होटल में इसके दो दोस्‍त और पहुंचे और फिर पांचों ने मिलकर नाबालिग छात्रों के साथ गैंग रेप किया।

End of Feed