Gurugram: रेस्‍टोरेंट में खाना खा कर निकल रहे सगे भाइयों पर बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मचा हंगामा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 01:49 PM IST

Gurugram: गुरुग्राम के सिटी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले जैकबपुरा एरिया में कार सवार बदमाशों द्वारा दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। देर रात एक रेस्‍टोरेंट से खाना खाकर अपने दोस्‍तों के साथ लौट रहे दोनों भाइयों पर पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला बोल दिया। गनीमत यह रही कि, इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। पीड़ितों ने इस घटना में 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दोनों पक्षों में लंबे समय से चल रहा है आपसी विवाद
  • आरोपियों ने दोनों भाइयों पर की सात से आठ फायर
  • शिकायत के बाद 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में गोलीबारी की बड़ी घटना सामने आई है। सिटी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले जैकबपुरा एरिया में कार सवार बदमाशों ने दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह घटना बीती रात उस समय हुई जब दोनों भाई एक रेस्टोरेंट से खाना खाकर घर लौट रहे थे। पहले से ही घात लगाकर बैठे बदमाशों ने भाइयों को देखते ही गोली चलानी शुरू कर दी। देर रात गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। गनीमत यह रही कि, इस फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी। गोलीबारी कर रहे बदमाशों को खदेड़ने के लिए स्‍थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित रोहित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

gurugram police

गुरुग्राम में देर रात दो भाइयों पर जानलेवा हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

रोहित ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि, वह जैकबपुरा में रहता है। बीती रात वह अपने छोटे भाई और कुछ दोस्‍तों के साथ भीम नगर के एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। वहां से देर रात लौटने पर वह जैसे ही गाड़ी से उतरा तो उन पर पहले से घात लगाकर बैठे कुछ कार सवार युवकों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। सभी ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि, बदमाशों ने करीब सात से आठ गोलियां चलाई।

End of Feed