Gurugram: लूट के लिए कैश कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, लोगों ने घेरा तो भागे, चार गिरफ्तार

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 22, 2022, 01:54 PM IST

Gurugram: डीएलएफ फेज-चार क्राइम ब्रांच ने लूट का प्रयास और गोली मारने के एक मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने बीते 9 नवंबर को एक कैश कलेक्शन एजेंट को गलेरिया मार्केट में गोली मारकर लूटने का प्रयास किया था। आरोपी यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों ने कैश कलेक्शन एजेंट से की थी लूट की कोशिश
  • पैसों से भरा बैग नहीं देने पर एजेंट को मार दी थी गोली
  • दो सगे भाइयों समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Gurugram: गुरुग्राम के गलेरिया मार्केट में कैश कलेक्शन एजेंट को सरेआम गोली मारकर लूट का प्रयास करने के मामले का खुलासा करते हुए गुरुग्राम पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपितों में दो सगे भाई शामिल हैं। आरोपित सुदीप, ध्रुव, प्रदीप और विनय यूपी के मैनपुरी जिला के गांव गढिया चिंकोरा के रहने वाले हैं और गुरुग्राम में किराये का कमरा लेकर रहते हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने वारदात में उपयोग किया गया देसी तमंचा और बाइक बरामद कर ली है। इन आरोपियों ने लूट के लिए अपने एक दोस्त की बाइक उधार ली थी।

Gurugram police

कैश कलेक्शन एजेंट को गोली मारकर लूट का प्रयास करने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

आरोपितों की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच के प्रभारी निरीक्षक कुलदीप ने बताया कि, चारों आरोपित मैनपुरी जिला के रहने वाले हैं। इन आरोपियों ने बीते 9 नवंबर को गलेरिया मार्केट के पास महेंद्र सिंह नामक व्यक्ति को उस समय गोली मार दी थी, जब वह कंपनी का रोजाना का कैश कलेक्शन कर वापस लौट रहा था। उस समय महेंद्र के पास करीब 4.29 लाख रुपये थे। एक मोटरसाइकिल से आए तीन युवकों ने पहले महेंद्र से बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन जब वे इसमें सफल नहीं हो पाए तो गोली मार दी। गोली की आवाज सुन वहां पर स्‍थानीय लोग जमा हो गए और बदमाशों को दौड़ा दिया। हालांकि सभी बदमाश वहां से भागने में सफल रहे थे।

End of Feed