गुरुग्रामवासियों को मिलेगी एक और एलिवेटिड रोड की सौगात, जानें कहां बनेगा यह कॉरिडोर

गुरुग्राम की सर्दर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर द्वारका एक्सप्रेसवे की तर्ज पर एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। जिसकी डिजाइन भी फाइनल हो गई है। इस रोड के बनने से जाम की समस्या से कम होगी और यात्रा का समय भी बचेगा। साथ ही सर्विस रोड पर ट्रैफिक का दबाव भी घटेगा।

Gurugram SPR Elevated Road: गुरुग्राम में सर्दर्न पेरिफेरियल रोड (SPR) पर जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलने वाली है। द्वारका एक्सप्रेसवे की तर्ज पर यहां एक एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। जिसकी डिजाइन को भी मंजूरी मिल गई है। एलिवेटेड रोड द्वारका एक्सप्रेसवे से लेकर वाटिका चौक तक तीन-तीन लेन की होगी। इस रोड पर जहां-जहां तिराहा या चौराहा होगा, वहां गाड़ियों के चढ़ने और उतरने की सुविधा दी जाएगी। इस रोड के बनने से सर्दर्न पेरिफेरियल रोड से गुजरने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उनकी यात्रा तेज और आसान होगी। साथ ही घंटों के ट्रैफिक से भी मुक्ति मिल जाएगी।

AI

गुरुग्राम में SPR पर बनेगी एलिवेटेड रोड (AI Image)

सर्दर्न पेरिफेरियल रोड कितनी लंबी है?

End of Feed