Gurugram Corona Update: राज्‍य में सबसे ज्‍यादा कोविड मामले गुरुग्राम में, स्वास्थ्य विभाग ने बनाया खास प्‍लान

Gurugram Corona Update: गुरुग्राम में कोरोना वायरस को रोकने के लिए स्‍वास्‍थ्‍य विभाग हाई अलर्ट पर है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी कर जिले के सभी सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए पुख्‍ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा अब विभाग एक बार फिर से टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण नियम का पालन करने जा रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकारी और निजी अस्‍पतालों को पुख्‍ता इंतजाम करने के निर्देश
  • अस्पतालों में आज से पीएसए और ऑक्सीजन प्‍लांट का ड्राई रन शुरू
  • गुरुग्राम में सोमवार को फिर मिले कोविड के दो नए मामले, अब हुए टोटल 16 मरीज

Gurugram Corona Update: दुनिया में तेजी से बढ़ते कोविड-19 के मामलों के बाद से राज्‍य सरकारें अलर्ट पर हैं। गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग भी कोविड संक्रमण के नए वेरिएंट को रोकने के लिए तेजी से अपनी स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को अपग्रेट करने में लगा है। गुरुग्राम स्‍वास्‍थ्‍य विभाग इसलिए भी अतिरिक्‍त सावधानी बरत रहा है, क्‍योंकि यहां पर हरियाणा के सबसे ज्‍यादा कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस हैं। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी कर जिले के सभी सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए पुख्‍ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अब अलर्ट रहने का समय आ गया है।

_Gurugram Covid

गुरग्राम के एक अस्‍पताल में तैयार बेड

गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र यादव ने बताया कि, गुरुग्राम के सभी सरकारी अस्पतालों को दो दिन के अंदर फ्लू कॉर्नर स्थापित करने को कहा गया है। अगर किसी में सांस लेने से संबंधित समस्‍या या फ्लू का लक्षण नजर आता है, तो उसका तत्‍काल आरटी-पीसीआर और एंटीजन टेस्ट कराया जाएगा। ऐसे मरीजों को दूसरे मरीजों से अलग रखा जाएगा। जिससे वायरस के फैलाव को रोका जा सके। गुरुग्राम सीएमओ ने बताया कि, लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे जल्‍द से जल्‍द अपनी बूस्टर डोल लें। साथ ही सामाजिक समारोहों और अनावश्यक रूप से घरेलू या विदेश यात्रा से बचें।

End of Feed