Gurugram: गुरुगमन प्लस बसों के लिए नया रूट प्‍लान तैयार, लाखों यात्रियों को होगा फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 08:59 PM IST

Gurugram: जीएमसीबीएल की गुरुगमन प्लस बस की सुविधा अब शहर के दूसरे रूट्स पर चलने वाले यात्री भी उठा सकेंगे। इन बसों को अब शहर के कई अन्‍य रूट्स पर भी चलाया जाएगा। इसकी योजना तैयार हो गई है। बता दें कि, इस बस सेवा को बीते साल सितंबर माह में जीएमसीबीएल ने उबर के साथ मिलकर लांच किया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुगमन प्लस बस सेवा के लिए रूट्स किए गए फाइनल
  • अभी सिर्फ दो रूट्स पर चलती हैं चार गुरुगमन प्लस बस
  • इन बसों में यात्री ऑनलाइन बुक कर सकते हैं अपनी सीट


Gurugram: गुरुग्राम में बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब गुरुगमन प्लस बसें शहर के कई अन्‍य रूट पर भी दौड़ती नजर आएंगी। जीएमसीबीएल ने इन बसों को दूसरे रूट्स पर चलाने के लिए रूट्स की सूची तैयार कर ली है। इन बसों को उन सभी रूट पर चलाया जाएगा, जहां पर यात्रियों की भीड़ अधिक होती है। बता दें कि, बीते साल सितंबर माह में जीएमसीबीएल ने उबर के साथ मिलकर शहर में गुरुगमन प्लस बस सेवा शुरू की थी। अभी यह बसें कुछ चुनिंदा रूट्स पर ही चल रही थी, लेकिन अब इन्‍हें शहर के कई अन्‍य प्रमुख रूट्स पर चलाया जाएगा। जीएमसीबीएल के बेड़े में इस समय 200 बसें हैं, इनमें रोजाना करीब 90 हजार यात्री सफर करते हैं।

Gurugram Plus Bus

बीते सितंबर माह में शुरू की गई थी गुरुगमन प्लस बस सेवा

जीएमसीबीएल के अधिकारियों के अनुसार, गुरुगमन प्लस की चार बसें अभी सिर्फ दो रूट पर चल रही हैं। इस रूट पर गुरुगाम प्लस के बस स्टॉप कम होने और ऑफिस टाइम के अनुसार, इन बसों की समय सारिणी नहीं होने से इसमें यात्रियों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। जिसकी वजह गुरुगमन प्लस की बसें राजस्‍व भी नहीं जुटा पा रही हैं। इसलिए अब प्‍लान में बदलाव कर इन्‍हें शहर के कई दूसरे रूट्स पर भी चलाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, अभी इन बसों को पायलट प्रोजेक्‍ट के तहत चलाया गया था। सिर्फ दो रूट होने के बाद ये बसें ज्‍यादातर समय बस डिपो के अंदर खड़ी रहती थी। जिससे नुकसान होता था। इसकी भरपाई के लिए अब इन बसों को कईं दूसरे रूट पर भी दौड़ाया जाएगा।

End of Feed