Temples to Visit in Gurugram: भारत की भूमि को देवों की भूमि माना जाता है। यहां की धार्मिक मान्यताओं में इतिहास के साथ चमत्कार जुड़ा हुआ है। यहां पर मौजूद मंदिरों के साथ लाखों भक्तों की अनूठा आस्था और विश्वास जुड़ा होता है। गुरुग्राम में स्थित शीतला माता मंदिर के साथ भी लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में माता शीतला साक्षात वास करती हैं।
गुरुग्राम का माता शीतला मंदिर
मंदिर के इतिहास के अनुसार, यह मंदिर महाभारत काल से स्थापित है। वहीं कुछ मान्यताओं के अनुसार, यह मंदिर करीब 400 साल पुराना है। कहा जाता है कि यहां के सिंघा जाट नाम के व्यक्ति को सपने में माता शीतला ने दर्शन देकर यहां पर मंदिर बनाने के लिए कहा था। जिसके बाद मंदिर की स्थापना की गई और तभी से माता शीतला यहीं पर निवास करती हैं। कहा जाता है कि, इस मंदिर में दर्शन मात्र से चेचक, खसरा और नेत्र रोग जैसी बीमारियां कुछ ही दिन में जड़ से खत्म हो जाती हैं।
