द्वारका एक्सप्रेसवे के बसई अंडरपास पर आज से दौड़ेंगे वाहन, इन इलाकों को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 102- बसई पर बना अंडरपास आज से वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इसके खुलने से आसपास के इलाके में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। साथ ही शहर के बड़े हिस्से में लोगों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी।

Dwarka Expressway: गुरुग्राम में बसई गांव के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर बना अंडरपास आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। आज सुबह से ही इस अंडरपास पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। इसके खुलने से यहां के लोग फरीदाबाद, सोहना, गुड़गांव, दिल्ली जयपुर हाईवे पर आसानी से आ सकेंगे। यह अंडरपास द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 102- बसई पर बना है। यह बसई फ्लाईओवर को भी कनेक्ट करेगा। इसके खुलने के बाद धनकोट, सेक्टर 102 समेत शहर के बड़े हिस्से के लोग करीब 4 किमी लंबा का चक्कर काटने से बच जाएगे। साथ ही शहर के बड़े हिस्से में लोगों की आवाजाही आसान होगी।

Dwarka expressway underpass

द्वारका एक्सप्रेसवे का बसई अंडरपास (फोटो साभार - ट्विटर)

इन इलाकों को देगा सीधी कनेक्टिविटी

इस अंडरपास को बसई फ्लाईओवर, धनकोट, बसई, खेड़की माजरा, सेक्टर-102, सेक्टर 102ए, सेक्टर 103, 106 समेत कई इलाकों को द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे कनेक्टिविटी देने के लिए बनाया गया है। यह अंडरपास चार लेन का है, इसमें दो लेने आने और दो जाने के लिए बनी हैं। इसकी लंबाई 548 मीटर है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आकाश पहाड़ी ने बताया कि इस अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया था। इसे खोलने के लिए कई दिनों से तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा था। सोमवार सुबह से इसे वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

End of Feed