Haryana: नूंह में 24 घंटे के लिए ठप रहेगी इंटरनेट सेवाएं, क्यों लिया प्रशासन ने इतना बड़ा फैसला, जानें वजह

Nuh News: नूंह में ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने इंटरनेट और बल्क एसएमएस सेवाओं को निलंबित करने का फैसला लिया है। बता दें कि इस यात्रा के चलते 24 घंटे तक इंटरनेट सेवाएं ठप रहेंगी।

Nuh News: हरियाणा के नूंह जिले में इंटरनेट और बल्क सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। कल यानी 14 जुलाई को होने वाली ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बता दें कि मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए निलंबित की गई है। यानी आज रात 9 बजे (13 जुलाई) से कल (14 जुलाई) रात 9 बजे इंटरनेट सेवाएं और बल्क एसएमएस सेवाएं बंद रहेगी।

Nuh News

नूंह में 24 घंटे के लिए ठप रहेगी इंटरनेट सेवाएं (फोटो - Canva)

ब्रजमंडल यात्रा को देखते हुए और कानून व्यवस्था को सुचारू प्रबंधन के लिए गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। इस दौरान बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से जुड़ी SMS सुविधा पहले की तरह रहेंगी जारी रहेंगी। इसके साथ ही शहर में 2000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस बल यात्रा की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने का कार्य करेंगे।

End of Feed