Gurugram Accident: गुरुग्राम में ‘कंझावला’, कार में फंसी बाइक चार किमी तक घसीटती रही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 3, 2023, 03:59 PM IST

Gurugram Accident: गुरुग्राम के सेक्टर-62 में हुए एक हादसे ने दिल्‍ली के कंझावला हादसे की यादों को ताजा कर दिया है। यहां पर एक कार ने एक बाइक में टक्‍कर मारने के बाद उसे करीब चार किमी तक घसीटते ले गया। गनीमत यह रही की बाइक सवार समय रहते कार के नीचे से निकलने में सफल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर-62 में गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर हुआ हादसा
  • बाइक पर सवार होकर दो युवक जा रहे थे अपने गांव
  • पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, आरोपी अभी फरार

Gurugram Accident: गुरुग्राम के सेक्टर-62 में एक हादसे का दिल दहाल देने वाला वाला मामला सामने आया है। एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर नीचे फंसी बाइक और उसके सवारों के साथ ही कार को दौड़ाता रहा। गनीमत यह रही कि दोनों बाइक सवार कुछ दूरी पर ही कार के नीचे निकल गए, नहीं तो दिल्ली के कंझावला जैसी वारदात यहां भी हो सकता है। वहीं, नशे में धुत्त कार चालक बाइक को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटा ले गया। इस दौरान सड़क पर रगड़ते हुए बाइक से चिंगारियां निकलती रहीं। आसपास से गुजर रहे दूसरे वाहन चालकों ने कार का पीछा कर उसे रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन वह बगैर किसी की परवाह किए कार को भगाना जारी रखा।

Gurugram Accident

कार के साथ घसीटती बाइक

बताया जा रहा है कि, काफी दूर जाने के बाद कार के नीचे फंसी बाइक एक गड्ढे में फंस कर निकल गई। जिसके बाद कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस घटना में घायल बाइक सवार युवकों की पहचान रिठौज गांव के रहने वाले रोहित तथा ऋतिक के तौर पर हुई है। दोनों का एक निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है।

End of Feed