Best Places to Visit in Gurugram 2023: अगर आप गुरुग्राम या आसपास के क्षेत्र में रहते हैं और वर्क लोड की वजह से लंबी छुट्टियां लेकर घूमने नहीं जा पा रहे तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसे खूबसूरत गांव के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप वीकेंड पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर पूरी मस्ती कर सकते हैं। इस गांव में आप अपने वीकेंड को यादगार बनाने के साथ ग्रामीण परिवेश को खुलकर जी सकते हैं। हम बात कर रहे हैं झज्जर जिले की। यहां का प्रतापगढ़ गांव इस समय नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन रहा है। यहां पर कई ऐसे फार्म और रिसॉर्ट बन चुके हैं, जो लोगों को ग्रामीण कल्चर का एहसास कराते हैं। गुरुग्राम से महज 38 किमी की दूरी पर स्थित यह जगह अब दिल्ली-एनसीआर के बेस्ट पिकनिक डेस्टिनेशन में शामिल हो चुका है।
झज्जर के एक गांव में रस्साकशी खेल का आनंद लेते लोग
