Valentine’s Day 2023: दिल्ली से सटा गुरुग्राम साइबर सिटी के तौर पर फेमस है। यहां की नाइट लाइफ दिल्ली एनसीआर के युवाओं को खूब आकर्षित करती है। गुरुग्राम में कपल्स के घूमने के लिए कई शानदार जगह हैं। ये जगहें एक दूसरे के साथ रोमांटिक टाइम स्पेंड करने के लिए परफेक्ट हैं। अगर आप इन जगहों को पहले ही एक्सप्लोर कर चुके हैं तो इस वैलेंटाइन पर आप अपने पार्टनर के साथ आसपास की जगहों को घूम सकते हैं। यहां पर हम कुछ ऐसे ही जगहों के बारे में बता रहे हैं जो बेहद रोमांटिक होने के साथ प्रेम के प्रतीक भी हैं। इन जगहों पर अपने पार्टनर के साथ घूम कर आप अपने रिश्ते को नया आयाम दे सकते हैं। सबसे खास बात यह कि ये सभी जगह गुरुग्राम से 200 किमी की दूरी पर स्थित हैं।
वृंदावन का खूबसूरत प्रेम मंदिर
