गुरुग्राम: IVF सेंटर पर बच्चा बदलने का आरोप, DNA टेस्ट में माता-पिता दोनों का नहीं मिला मैच; कोर्ट के आदेश पर FIR

हरियाणा के गुरुग्राम में एक अजीब ही मामला सामने आया है, यहां एक दंपत्ति ने दावा किया है कि IVF से पैदा हुए बच्चे का डीएनए उनसे मैच नहीं कर रहा है। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद FIR दर्ज की गई है।

हरियाणा के गुरुग्राम से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दंपति ने एक नामी आईवीएफ (IVF) सेंटर पर उनका बच्चा बदलने (Child Swap) का गंभीर आरोप लगाया है। डीएनए (DNA) टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद बच्चे के असली माता-पिता होने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला अब कोर्ट तक पहुंच गया है और कोर्ट के आदेश से ही कानून कार्रवाई हो रही है।

gurugram ivf center

गुरुग्राम: IVF सेंटर पर बच्चा बदलने का आरोप

शिकायतकर्ता को कैसे हुआ शक?

इस मामले में शिकायतकर्ता राहुल राठौर का कहना है, "...हमारा एग रिट्रीवल (अंडे निकालना) और सीमेन कलेक्शन (शुक्राणु लेना) 13 फरवरी को हुआ था, और 14 मई को भ्रूण को वापस ट्रांसफर किया गया था। जब 5 जनवरी को बच्चों का जन्म हुआ, तो छोटा बच्चा बिल्कुल अलग दिख रहा था और उसका चेहरा परिवार में किसी से भी नहीं मिल रहा था।"

End of Feed