Gurugram News: हाईराइज सोसाइटी में बड़ा हादसा, अचानक भरभराकर गिरी बालकनी

दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सेक्टर 37C स्थित इम्पीरिया एस्फोरा फेज-2 में आज सुबह एक फ्लैट की बालकनी गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इस घटना नें निर्माण क्वालिटी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Gurugram News: दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है। बारिश के बीच गुरुग्राम में जगह-जगह पानी भरने और भारी जाम की खबरें सुर्खियों में हैं। इस बीच गुरुग्राम के ही सेक्टर 37C स्थित इम्पीरिया एस्फोरा फेज-2 सोसाइटी के टावर ई में आज यानी गुरुवार 9 जुलाई को बड़ा हादसा हो गया। सोसाइटी के एक फ्लैट की बालकनी का बाहरी हिस्सा (Balcony Collapse) अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के बाद पूरी सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई और सोसाइटी के निवासी दहशत में हैं। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय बालकनी के नीचे कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

gurugram News balcony collapse

गुरुग्राम में भरभराकर गिरी सोसाइटी फ्लैट की बालकनी

घटना के बाद सामने आए वीडियो और तस्वीरों में बालकनी का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दे रहा है। कंक्रीट और निर्माण सामग्री का मलबा नीचे जमीन पर बिखरा पड़ा दिख रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर घटना कुछ मिनट पहले या बाद में होती, तो नीचे से गुजर रहे लोगों की जान खतरे में पड़ सकती थी।

End of Feed