Gurugram Hit and Run Case: कस्टडी से की आरोपी ने भागने की कोशिश, पेशाब करने के बहाने निकला और..., गुरुग्राम पुलिस ने किया खुलासा

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का आरोप है कि टक्कर से पहले आरोपी ने महिला पर अभद्र टिप्पणियां कीं और हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस में हत्या के प्रयास, पीछा करने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसी गंभीर धाराएं भी जोड़ दी हैं।

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक सवार को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे से पहले आरोपी ने महिला बाइक सवार पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणियां की थीं। इसके बाद तेज रफ्तार कार से बाइक को टक्कर मारी गई, जिससे महिला कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

Gurugram bike hit and run

गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में पुलिस ने किया एक और खुलासा

पेशाब करने के बहाने भागने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद बैंसला ने हिरासत से भागने की कोशिश भी की। उसने पेशाब करने के लिए बाहर जाने की बात कही और इसी दौरान भागने का प्रयास किया। हालांकि, गिरने के कारण उसे मामूली चोटें आईं। बाद में उसे अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार दिया गया। 33 वर्षीय कल्याण बैंसला हरियाणा के पलवल जिले के चांदहट का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक वह जिम चलाता है और प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में भी काम करता है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। जिस मारुति सुजुकी सियाज से महिला की बाइक को टक्कर मारी गई, वह किसी परिचित के नाम पर पंजीकृत है, लेकिन घटना के समय बैंसला के कब्जे में थी। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

End of Feed