गुड़गांव में खुला पड़ा बड़ा गड्डा, बाल-बाल बची महिला प्रोफेसर की जान, देखें- कार कैसे पलट गई

Gurgaon Car Accident: एक निजी यूनिवर्सिटी में एक विभाग की प्रमुख प्रोफेसर अपने घर रिजवुड एस्टेट लौट रही थीं। जहां उनकी गाड़ी अचानक सड़क के बीचों-बीच खोदे गए एक बड़े गड्ढे में जा गिरी।

Gurgaon news: गुड़गांव के सुशांत लोक फेज 1 के पॉश इलाके में एक बड़ा हादसा टल गया। एक महिला प्रोफेसर की कार गैलेरिया रोड पर बने एक गहरे गड्डे में गिर गई। रोड पर यह गड्डा खुला पड़ा था, ना कोई वहां बैरिगेटिंग थी और ना ही कोई चेतावनी जैसा बोर्ड, ना रूट डायवर्जन। जहां प्रशासन की लापरवाही के कारण एक महिला की जान जाते जाते बची। इस घटना ने प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर कर दिया है।

गुड़गांव में खुला पड़ा बड़ा गड्डा, बाल-बाल बची महिला प्रोफेसर की जान, देखें- कार कैसे पलट गई

गुड़गांव में खुला पड़ा बड़ा गड्डा, बाल-बाल बची महिला प्रोफेसर की जान, देखें- कार कैसे पलट गई

यह घटना तब हुई, जब एक निजी यूनिवर्सिटी में एक विभाग की प्रमुख प्रोफेसर अपने घर रिजवुड एस्टेट लौट रही थीं। जहां उनकी गाड़ी अचानक सड़क के बीचों-बीच खोदे गए एक बड़े गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोग और वहां से गुजर रहे राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रोफेसर को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए जी-तोड़ कोशिशें कीं।

End of Feed