गुरुग्राम में दिल्ली की सरकारी स्कूल की रिटायर्ड टीचर को मार डाला, महज 100 रुपये के लिए ड्रग एडिक्ट हुआ पागल

New Colony Gurgaon Murder Case Suraj Gupta: गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी में 75 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका मधु शर्मा की ₹100 न देने पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी सूरज गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।

Gurgaon Retired Teacher Strangled Madhu Sharma: गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी इलाके में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। चोरी की नीयत से घर में घुसे एक 22 वर्षीय नशेड़ी युवक ने दिल्ली सरकार की 75 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षिका मधु शर्मा को ऐसे धक्का दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वारदात की वजह महज 100 रुपये की मांग थी, जिसे शिक्षिका द्वारा देने से मना करने पर आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

गुरुग्राम में दिल्ली की सरकारी स्कूल की रिटायर्ड टीचर को मार डाला, महज 100 रुपये के लिए ड्रग एडिक्ट हुआ पागल

गुरुग्राम में दिल्ली की सरकारी स्कूल की रिटायर्ड टीचर को मार डाला, महज 100 रुपये के लिए ड्रग एडिक्ट हुआ पागल

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी सूरज गुप्ता (22) को प्रताप नगर के लक्ष्मी बाजार पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, चोरी करने व अपने ड्रग के लिए पैसों की उम्मीद में वह घर में गया और आमना सामना होने पर उसने बुजुर्ग महिला पर हाथ उठाया, जिसमें उनकी मृत्यु हो गई।

End of Feed