Heat Wave Updates: दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, बिहार में बारिश का अलर्ट, 26 जून तक मॉनसून आने के आसार
दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट
दिल्ली एनसीआर में शनिवार शाम को बारिश की चेतावनी जारी की गई। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है।दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे, न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
ष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश होने पर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक, पिछले 24 घंटे में शहर में चार मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई।बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें कहां कितनी हुई बारिश
बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें कहां कितनी हुई बारिशउत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां अगले कुछ दिन तक मौसम खराब रहेगा। उत्तराखण्ड मौसम विभाग ने अगले सप्ताह प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 से 30 जून तक भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।देश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम यूपी और राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट है। आज पश्चिमी राजस्थान और यूपी के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42°C के बीच रह सकता है। शुक्रवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। वहीं बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और झारखंड में लोगों को अभी भी गर्मी से राहत नहीं मिली है।यूपी में 26 जून तक मॉनसून छाने के आसार
मॉनसून अपनी सामान्य रफ्तार से लगातार आगे बढ़ रहा है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के अनुसार अगले दो-तीन दिन में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। जिससे मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, पूर्वी यूपी को लू से राहत मिल गई, लेकिन पश्चिमी इलाकों में लू का प्रकोप रहने वाला है। यहां तापमान में भी कुछ बढ़ोतरी के आसार हैं।आज दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
आईएमडी के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सप्ताहांत में दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है, साथ ही शनिवार और रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।दिल्ली में बारिश होने से भीषण गर्मी से मिली राहत
दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार हल्की बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ने की घटनाएं हुईं। बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव होने से यातायात भी प्रभावित हुआ। दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में शाम के समय कई हिस्सों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुई।भीषण गर्मी के बीच जलाशयों का जल स्तर गिरकर 21 प्रतिशत रह गया
देश में बीते कुछ सप्ताह से जारी भीषण गर्मी के बीच 150 प्रमुख जलाशयों के भंडारण स्तर में लगातार गिरावट आई है और यह कुल भंडारण क्षमता का 21 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने शुक्रवार को देश भर के 150 प्रमुख जलाशयों के ताजा भंडारण स्तर की स्थिति पर अपना साप्ताहिक बुलेटिन जारी किया। जलविद्युत परियोजनाओं और जलापूर्ति के लिए महत्वपूर्ण इन जलाशयों की संयुक्त भंडारण क्षमता 178.784 अरब घन मीटर (बीसीएम) है, जो देश में निर्मित कुल भंडारण क्षमता का लगभग 69.35 प्रतिशत है।Amroha News: रात में बुरका पहनकर रेकी कर रहे हथियारबंद गिरोह! CCTV में कैद हुईं संदिग्धों की हरकत, लोगों में दहशत
Kota News: बीटेक छात्र की संदिग्ध मौत पर भड़के RTU स्टूडेंट्स, पुलिस का लाठीचार्ज, वार्डन ने दिया इस्तीफा
VIDEO: स्पीति में नदी पार करते समय झूले की रस्सी टूटी, 2 घंटे तक हवा में फंसा रहा युवक, ऐसे हुआ रेस्क्यू
गुरुग्राम का मुद्दा है गंभीर...मैदान में प्रतियोगिता होगी या बीच में रोड़ा बनकर खड़ा रहेगा CM का हेलीकॉप्टर? खेल विभाग सफाई देने में लगा
दिल्ली में अचानक क्यों शुरू हो गई होटलों की चेकिंग! PG, हॉस्टल सब खंगाल रही पुलिस, किसकी है तलाश?
© 2026 Times Horizon Private Limited
