LIVE

Severe Heat Wave Live Updates: हरियाणा में बदले मौसम के मिजाज, राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

Severe Heat Wave Live Updates: हरियाणा में बदले मौसम के मिजाज, राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट
Heat Wave Delhi, Gurgaon, Noida, Ghaziabad, Faridabad, NCR Severe Heat Wave Alert Live Updates: दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर लू का प्रकोप भी रहेगा। आज शाम और रात के समय धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है, राजस्थान के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। साथ ही लोगों को भी भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। इनके अलावा राज्‍यों के मौसम से जुड़ी अपडेट ये हैं :
Jun 3, 2024 | 05:39 PM IST

छत्तीसगढ़ में 24 चमगादड़ मृत पाए गए, भीषण गर्मी से मौत की आशंका

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कम से कम 24 चमगादड़ मृत पाए गए। वन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि चमगादड़ों की मौत अधिक गर्मी के कारण हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए चमगादड़ों के शव के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।
Jun 3, 2024 | 03:10 PM IST

इस दिन के बाद खत्म होगा हीटवेव का असर

भारत के अधिकतर राज्यों में हीटवेव का सिलसिला जारी है। कुछ ही दिनों में मानसून दस्तक देने को तैयार है। इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच से 6 जून के बाद हीटवेव का असर खत्म हो जाएगा।
Jun 3, 2024 | 12:53 PM IST

हरियाणा में बदला मौसम

हरियाणा में मौसम की चाल बदलती दिख रही है। यहां मौसम विभाग ने 4 जून को नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की जानकारी दी है। विभाग के अपडेट के अनुसार, आने वाले 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश से प्रदेश के तापमान में गिरावट होगी। भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।
Jun 3, 2024 | 11:41 AM IST

चंडीगढ़ में बदली मौसम की चाल, तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहावना

चंडीगढ़ में मौसम ने करवट ली है। यहां पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को इन हवाओं से कुछ राहत मिली है। इसके अलावा मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई है।
Jun 3, 2024 | 10:26 AM IST

उत्तराखंड में बारिश से मैदानी इलाकों में गिरा तापमान

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश से हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, विकास नगर आदि मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में कमी आने से लोगों को भर्मी से राहत मिली है। तपती गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है।
Jun 3, 2024 | 09:32 AM IST

राजस्थान के 10 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के 10 जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, भरतपुर, अलवर, सवाई माधोपुर, टोंक और करौली में बारिश की संभावना जताई है। आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
Jun 3, 2024 | 08:55 AM IST

राजस्थान के 3 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान के कोटा, हनुमानगढ़ और गंगानगर में लू का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पांच जून के लिए गंगानगर, चूरू, बीकानेर और बाड़मेर में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
Jun 3, 2024 | 08:17 AM IST

दिल्ली में फिर पड़ने वाली है प्रचंड गर्मी, मई के बाद जून में भी गर्मी से राहत नहीं

दिल्ली में फिर पड़ने वाली है प्रचंड गर्मी, मई के बाद जून में भी गर्मी से राहत नहीं
Jun 3, 2024 | 07:12 AM IST

आज दिल्ली में आंधी और बारिश के आसार

दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर लू का प्रकोप भी रहेगा। आज शाम और रात के समय धूल भरी आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की हवा रहेगी।
Jun 3, 2024 | 07:12 AM IST

दिल्ली में रविवार को तापमान 42.8 डिग्री

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री अधिक 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा दिल्ली के नजफगढ़ का अधिकतम तापमान नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री, नरेला का 45.1 डिग्री, पीतमपुरा का 44.7 डिग्री, पूसा का 44.1 डिग्री और सीडब्ल्यूजी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का 45.2 डिग्री दर्ज किया गया।
Jun 3, 2024 | 07:12 AM IST

यूपी में भीषण गर्मी के बीच आज बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भीषण गर्मी और कहीं पर बारिश का मौसम बना हुआ है। रविवार को सबसे ज्यादा तापमान फतेहपुर में दर्ज हुआ। यहां 46.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं पर लू और बादलों की गरज के साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Jun 3, 2024 | 07:12 AM IST

राजस्थान में बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

राजस्थान के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली। साथ ही लोगों को भी भीषण गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। रविवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला गंगानगर रहा, यहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं जयपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री रहा। बीते 24 घंटो में सीकर, झुंझुनू, जयपुर,अजमेर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़ और गंगानगर में बूंदाबांदी हुई।
Jun 3, 2024 | 07:11 AM IST

हरियाणा में सिरसा रहा सबसे गर्म

हरियाणा के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। रविवार को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा भिवानी में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री, रोहतक में 44.2 डिग्री, अंबाला में 42.3 डिग्री, हिसार में 42.7 डिग्री, गुरुग्राम में 42.5 डिग्री और फरीदाबाद में 43.9 डिग्री दर्ज किया गया।