गुना सीट, मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव 2024 मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Guna MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। तीसरे चरण का चुनाव 7 मई 2023 को होना है। मध्य प्रदेश की 8 सीटों पर तीसरे चरण के चुनाव होने है, जिसमें गुना लोकसभा सीट भी शामिल है। आइए आपको गुना सीट के प्रमुख उम्मीदवारों, मतदान की डेट और मतगणना की डेट के बारे में बताएं।

Guna MP Loksabha Election 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारी चल रही है। पहले चरण और दूसरे चरण पर मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद से तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा चुनाव 2024 के शेड्यूल के अनुसार, तीसरे चरण के चुनाव 7 मई को 12 राज्यों की कुल 94 लोकसभा सीटों पर होने हैं। इसमें मध्य प्रदेश की 8 सीटें भी शामिल है। एमपी की 8 सीटों में गुना लोकसभा सीट पर भी मतदान किया जाएगा। बता दें कि 1980 से 2014 तक गुना सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत होती आई है। लेकिन 2019 में कांग्रेस को पछाड़ते हुए बीजेपी ने जीत हासिल की थी। मालवा-चंबल का प्रवेश द्वार कहलाने वाला गुना चर्चित सीटों में से एक है। आइए आपको गुना लोकसभा सीट पर मतदान की तिथि, मतगणना और प्रमुख उम्मीदवारों सहित आवश्यक जानकारी दें...

End of Feed