'मारपीट की, अप्राकृतिक संबंध बनाए और वीडियो भी...', Times Now Navbharat से बोली पीड़िता, बेरहम बन गया NRI पति

Vadodara Builder Husband Domestic Violence Case: वडोदरा की एक पीड़ित महिला ने अपने बिल्डर पति कार्तिक पटेल और ससुराल पक्ष पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि कनाडा की PR मिलने के बाद उसके पति का व्यवहार अचानक बदल गया। पति ने उसके साथ मार-पीट की, जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए और आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किया।

Vadodara Builder Husband Domestic Violence Case: गुजरात के वडोदरा में एक महिला ने अपने बिल्डर पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पति कार्तिक पटेल ने उसके साथ मारपीट की और जबरन अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। महिला ने यह भी दावा किया है कि इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाया गया और अब उसे वीडियो वायरल होने का डर सता रहा है।

Vadodara Builder Husband Domestic Violence Case

पीड़िता ने Times Now Navbharat पर सुनाया दर्द

महिला ने पति के दोस्त रिपल पटेल पर भी गलत तरीके से छूने, अकेले में उसका फायदा उठाने और उसे परेशान करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने पति से रिपल को घर नहीं बुलाने के लिए कहा, तो कथित तौर पर पति ने ही उसके साथ मारपीट की।

End of Feed