Holi 2025: यूपी के गोंडा में होली पर '50 हजार रुपये किलो' की 'गुझिया' बनी चर्चा का केंद्र

Gujiya 50 Thousand Rupees per kg: इसके अलावा चांदी के वर्क वाली गुझिया भी लोगों को लुभा रही है। यह सोने वाली गुझिया से सस्ती है, लेकिन स्वाद और सेहत के लिहाज से खास है। चांदी का वर्क न सिर्फ मिठाई को चमकदार बनाता है, बल्कि इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं।

Gujiya 50 Thousand Rupees per kg: होली का त्योहार नजदीक आते ही गोंडा जिले में एक खास गुझिया सुर्खियों में छा गई है। श्री गौरी स्वीट्स ने इस बार होली को शाही अंदाज में मनाने के लिए सोने और चांदी के वर्क से सजी गुझिया पेश की है, जिसकी कीमत 50 हजार रुपये प्रति किलो तक पहुंच रही है।यहां 15 से ज्यादा वैरायटी की गुझिया उपलब्ध है। लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा सोने के वर्क वाली गुझिया की हो रही है। इसे 24 कैरेट सोने के वर्क से सजाया गया है और इसमें प्रीमियम खोया, केसर, पिस्ता, काजू, बादाम जैसे महंगे मेवे डाले गए हैं। एक गुझिया की कीमत 1500 रुपये है और इसे शानदार पैकेजिंग में दिया जाता है, जैसे कि ज्वेलरी शोरूम में होता है।

Gujiya 50 Thousand Rupees per kg in Gonda UP

50 हजार रुपये किलो की गुझिया (प्रतीकात्मक फोटो)

श्री गौरी स्वीट्स में गुझिया की कीमत 580 रुपये प्रति किलो से शुरू होकर 50 हजार रुपये प्रति किलो तक जाती है। यहां कई तरह के गिफ्ट पैक भी उपलब्ध हैं, जो त्योहार पर अपनों को देने के लिए बिल्कुल सही हैं। दुकान पर इन खास गुझियों को देखने और खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है।

End of Feed