गुजरात में आफत की बारिश, पांच वेदर सिस्टम एक्टिव, अमरेली में बाढ़ से बहीं बकरियां, चरवाहे का रेस्क्यू

Gujarat Rain: गुजरात में एक साथ पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय होने से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने भरूच, सूरत, वलसाड और जूनागढ़ समेत कई जिलों में अत्यंत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Gujarat Rain: गुजरात में इस बार मानसून की शुरुआत बेहद आक्रामक रही है। राज्य के आसमान पर एक या दो नहीं, बल्कि एक साथ पांच-पांच मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ट्रफ, शियर जोन, लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के एक साथ एक्टिव होने की वजह से पूरे राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

Gujarat Rain Alert

गुजरात में आसमानी आफत!

दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के इलाकों में कुदरत का सबसे ज्यादा कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, तापी, डांग और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा वडोदरा, पोरबंदर, जूनागढ़, भावनगर और गिर सोमनाथ में भी हालात बिगड़ने की आशंका जताई गई है। राजकोट और अमरेली में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है, जबकि अहमदाबाद में हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं।

End of Feed