वडोदरा में भीषण सड़क हादसा: कोटांबी स्टेडियम के पास ट्रक और लग्जरी बस में जोरदार भिड़ंत; 7 यात्रियों की मौत, 26 घायल

Vadodara Road Accident Deaths Gujarat: गुजरात के वडोदरा में कोटांबी स्टेडियम के पास राजस्थान से सूरत जा रही बालाजी ट्रैवल्स की लग्जरी बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई।

Vadodara Bus Truck Accident Kotambi: गुजरात के वडोदरा में कोटांबी स्टेडियम के पास एक बेहद दर्दनाक और भयानक सड़क हादसा सामने आया है। यहां यात्रियों से भरी एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्सीडेंट में अब तक 7 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि 26 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद वडोदरा का सयाजी (SSG) हॉस्पिटल घायलों और परिजनों की भीड़ से भर गया है, जहां आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों की टीमें घायलों के इलाज में जुटी हैं।

वडोदरा में भीषण सड़क हादसा: कोटांबी स्टेडियम के पास ट्रक और लग्जरी बस में जोरदार भिड़ंत; 7 यात्रियों की मौत, 26 घायल

वडोदरा में भीषण सड़क हादसा: कोटांबी स्टेडियम के पास ट्रक और लग्जरी बस में जोरदार भिड़ंत; 7 यात्रियों की मौत, 26 घायल (NB Content)

राजस्थान से सूरत जा रही थी 'बालाजी ट्रैवल्स' की बस

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त लग्जरी बस 'बालाजी ट्रैवल्स' की थी, जो राजस्थान से यात्रियों को लेकर सूरत की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस वडोदरा के कोटांबी इलाके में पहुंची, तभी एक ट्रक के साथ उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चीख-पुकार मच गई। 5 शवों को सीधे एसएसजी (SSG) अस्पताल लाया गया है, जबकि दो अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

End of Feed