'पहले चुस्की...फिर गिरफ्तारी', पुलिस-चोर की फिल्मी कहानी; 22 साल से फरार चोर को पुलिस ने चाय की टपरी पर दबोचा

Surat Crime Branch Arrest: सूरत क्राइम ब्रांच ने 22 साल से फरार चोरी के आरोपी युवराज राठौड़ को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी का वाकया बेहद दिलचस्प रहा, जहां आरोपी ने पुलिस के सामने आराम से चाय खत्म की।

Gujarat Police: 'कानून के हाथ लंबे होते हैं'— यह कहावत सूरत क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर सच साबित कर दिखाई है। सूरत पुलिस ने दो दशक से भी ज्यादा समय (22 साल) से फरार चल रहे चोरी के एक आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। हालांकि, इस हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के दौरान जो वाकया जमीन पर हुआ, वह किसी बॉलीवुड फिल्म के सीन से कम नहीं था।

'पहले चुस्की...फिर गिरफ्तारी', पुलिस-चोर की फिल्मी कहानी; 22 साल से फरार चोर को पुलिस ने चाय की टपरी पर दबोचा

'पहले चुस्की...फिर गिरफ्तारी', पुलिस-चोर की फिल्मी कहानी; 22 साल से फरार चोर को पुलिस ने चाय की टपरी पर दबोचा

सूरत पुलिस आयुक्त के कड़े निर्देश पर गंभीर और लंबे समय से वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एंटी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम स्क्वॉड को सूचना मिली कि साल 2005 से फरार चल रहा आरोपी युवराज जयसिंह राठौड़ (50) महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के वालुज एमआईडीसी (MIDC) इलाके में नाम बदलकर छिपा हुआ है।

End of Feed