बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर गैंग से गुजरात पुलिस की मुठभेड़! चारों के इंटर स्टेट कनेक्शन

गुजरात डीजीपी द्वारा जारी अलर्ट के बाद स्टेट मॉनिटरिंग सेल को जानकारी मिली थी कि नवसारी में हथियार पहुंचे है, जिसके बाद नवसारी के बिलीमोरा में एक जगह SMC ने नाकाबंदी की थी। पुलिस ने 4 लोगों को कॉर्डन कर नजदीक जाकर पूछताछ करने की कोशिश के दौरान एक व्यक्ति ने SMC की टीम पर फायर कर दिया।

नवसारी : जिले के बिलीमोरा शहर में स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) की टीम और बिश्नोई गैंग से एक कुख्यात शार्पशूटर गैंग के सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, टीम को सूचना मिली थी कि गैंग के सदस्य हथियारों की डिलीवरी करने के लिए बिलीमोरा की एक होटल में ठहरे हैं।सूचना के आधार पर SMC और अन्य एजेंसियों की टीम होटल पर रेड करने पहुंची।

Bishnoi gang shooter gang encounter

नवसारी में मुठभेड़

पुलिस जैसे ही होटल की घेराबंदी करने लगी, तभी गैंग के सदस्यों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की।घटना में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए तत्काल अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर स्टेट मॉनिटरिंग सेल के साथ ही नवसारी जिले की अन्य पुलिस एजेंसियां भी पहुंचीं और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पकड़े गए आरोपी कुख्यात बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलीमोरा पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

End of Feed