Gujarat: खेड़ा में भारी बारिश का कहर! नाले के तेज बहाव में बही कार, अहमदाबाद के 4 लोगों की मौत; 2 का रेस्क्यू

Gujarat Accident: गुजरात के खेड़ा-मातर हाईवे पर मोतीपुरा के पास भारी बारिश के कारण उफान पर आए नाले में कार पलटने से अहमदाबाद के 4 लोगों की मौत हो गई। 2 गंभीर घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Gujarat Accident: गुजरात के खेड़ा जिले में मूसलाधार बारिश के बीच एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। खेड़ा-मातर हाईवे पर मोतीपुरा गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर पानी से लबालब भरे नाले में जा गिरी। हादसे के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। पानी के बेहद तेज बहाव के कारण कार नीचे पलट गई और बहने लगी, जिससे उसमें सवार चार लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कार में सवार सभी छह लोग अहमदाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भारी बारिश और सड़क पर जलभराव के कारण कम दृश्यता की वजह से कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। नाले में जलस्तर और पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार तुरंत ही असंतुलित होकर पलट गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

kheda rain gujarat Accident

खेड़ा-मातर हाईवे पर कार पलटने से बड़ा हादसा

तेज बहाव में फंसी कार, 2 लोगों को जिंदा निकाला

घटना की सूचना मिलते ही खेड़ा के उप जिलाधिकारी (SDM) सूरज बारोट, मातर तहसीलदार और खेड़ा फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे दो लोगों को जीवित बाहर निकाला।

End of Feed